हॉनर ने 6,999 रुपये में लॉन्च किया एक वॉयस कॉलिंग टैबलेट

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 22 जून 2016 13:57 IST
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने बुधवार को नया हॉनर 5सी स्मार्टफोन लॉन्च किया। चीन की इस कंपनी ने साथ में नए हॉनर टी1 7.0 टैबलेट को भी पेश किया जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। टैबलेट की बिक्री बुधवार दोपहर 2 बजे से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। यह सिर्फ सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

हॉनर टी1 7.0 टैबलेट की सबसे अहम खासियत है कि यह सिम कार्ड को सपोर्ट करता है और वॉयस कॉलिंग की क्षमता के साथ आता है। टैबलेट में जीपीआरएस/ एज और 3जी कनेक्टिविटी फ़ीचर भी मौजूद हैं।

इसमें 7 इंच का डब्ल्यूएसवीजीए (1024x600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 169 पीपीआई है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम (एससी7731जी) प्रोसेसर के साथ 1 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम दिया गया है। हॉनर टी1 7.0 में माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट पर आधारित इमोशन यूआई 3.0 पर चलेगा।

टैबलेट में 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस वाला रियर और फ्रंट कैमरा है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, यूएसबी-ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। हॉनर टी1 7.0 को पावर देने के लिए मौजूद है 4100 एमएएच की बैटरी, जो कि टैबलेट की अहम ख़ासियतों में से एक है। लॉन्च के मौके पर कंपनी ने दावा किया कि इस टैबलेट की बैटरी लगातार फिल्म देखने पर 12 घंटे तक चल जाएगी। इसके बारे में 300 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने की भी जानकारी दी गई है। डाइमेंशन 191.8x107x8.5 मिलीमीटर है और वजऩ 278 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor Tablets, Tablets, Android
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.