Honor Pad X8 Pro टैबलेट 6 स्पीकर्स और 7,250mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

चीन में Honor Pad X8 Pro के 4GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 1,099 चीनी युआन (लगभग 12,500 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जुलाई 2023 21:45 IST
ख़ास बातें
  • चीन में Honor Pad X8 Pro के बेस वेरिएंट की कीमत 1,099 चीनी युआन है
  • Pad X8 Pro में 7,250mAh की बैटरी है
  • इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 11.5-इंच TFT LCD डिस्प्ले मिलता है

Honor Pad X8 Pro को चीन में लॉन्च किया गया है

Honor Pad X8 Pro को चीन में तीन रैम और दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। टैबलेट Snapdragon 685 4G SoC पर काम करती है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 100 प्रतिशत sRGB कलर गैमट के साथ 11.5-इंच TFT LCD डिस्प्ले मिलता है। Honor Pad X8 Pro में 7,250mAh की बैटरी है। टैबलेट को तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
 

Honor Pad X8 Pro की कीमत

चीन में Honor Pad X8 Pro के 4GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 1,099 चीनी युआन (लगभग 12,500 रुपये), 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशन की कीमत क्रमशः 1,199 चीनी युआन (लगभग 13,700 रुपये), 1,399 चीनी युआन (लगभग 15,900 रुपये) और 1,599 चीनी युआन (लगभग 18,200 रुपये) है। इसे स्टारी ग्रे, स्काई ब्लू और कोरल पर्पल (चीनी भाषा से अनुवादित) कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
 

Honor Pad X8 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Honor Pad X8 Pro टैबलेट Snapdragon 685 4G चिपसेट पर काम करता है, जिसे 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। टैबलेट Android 13 पर बेस्ड MagicOS 7.1 पर चलता है। इसमें 11.5-इंच 2K (2,000 x 1,200 पिक्सल) TFT LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 100 प्रतिशत sRGB कलर गैमट सपोर्ट करता है।

फोटो और वीडियो के लिए, ऑनर पैड X8 प्रो में 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है। हाई क्वालिटी ऑडियो अनुभव के लिए इसमें छह स्पीकर दिए गए हैं।
Advertisement

Pad X8 Pro में USB Type-C पोर्ट के साथ Wi-Fi 5, 802.11 a/b/g/n/ac और ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। टैबलेट में एक एंबिएंट लाइट सेंसर, एक एक्सेलेरोमीटर और एक मैग्नेटोमीटर सेंसर भी शामिल है। इसमें 7,250mAh की बैटरी है, हालांकि, चार्जिंग स्पीड का खुलासा होना अभी बाकी है। टैबलेट का माप 267.3x167.4x6.9 मिलीमीटर और वजन 495 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.50 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7250 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.