8,200mAh की बैटरी, 8MP कैमरा के साथ HMD T21 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ

कीमत की बात करें तो HMD T21 के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 299 यूरो (लगभग 27,101 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 मई 2024 11:34 IST
ख़ास बातें
  • HMD T21 में 10.36 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • HMD T21 में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • HMD T21 में 8,200 एमएएच की बैटरी दी गई है।

HMD T21 में 10.36 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: HMD

HMD ग्लोबल ने अपने लोगो के साथ Nokia ब्रांडिंग हटाते हुए HMD T21 टैबलेट पेश किया है। यह टैबलेट थोड़े नए डिजाइन वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ Nokia T21 टैबलेट का रीब्रांड है। यहां हम आपको HMD T21 टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


HMD T21 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो HMD T21 के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 299 यूरो (लगभग 27,101 रुपये) है। यह टैबलेट EU में HMD के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है।


HMD T21 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो HMD T21 में Nokia T21 के समान ही स्पेसिफिकेशंस है, जिसका मतलब है कि इसमें 2000 x 1200 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाली 10.36 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है। स्टीरियो स्पीकर के साथ डिस्प्ले फिल्में और वीडियो देखने के लिए बेस्ट है। डिस्प्ले WGP या AES 2.0 स्टैंडर्ड का इस्तेमाल करके स्टाइलस इनपुट का सपोर्ट करती है, हालांकि स्टाइलस अलग से आता है। यह टैबलेट एंड्रॉइड 13 के साथ आता है। कंपनी 2027 तक सिक्योरिटी पैच के साथ एंड्रॉइड 15 तक अपडेट की गारंटी देती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप के लिए इस टैलबेट के रियर और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 5 और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल है। इसमें Unisoc T612 प्रोसेसर दिया गया है, जो Nokia T21 में भी मौजूद है। टैबलेट में 8,200 एमएएच की बैटरी है, जिसके 3 दिन तक चलने का वादा किया गया है। कंपनी के अनुसार, टेस्टिंग के लिए टैबलेट का इस्तेमाल प्रत्येक दिन 5 घंटे के लिए किया गया था, इसलिए लगातार इस्तेमाल से करीब 15 घंटे की बैटरी की उम्मीद कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  6. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.