Hanvon AI e-note हुआ 10.3 इंच डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी के साथ पेश, गजब फीचर्स से है लैस

Hanvon ने अपने 2023 के स्प्रिंग प्रोडक्ट लॉन्च कॉन्फ्रेंस के दौरान एक नया AI e-note टैबलेट पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2023 12:45 IST
ख़ास बातें
  • Hanvon ने AI e-note टैबलेट लॉन्च किया है।
  • Hanvon e-note में 6,000mAh की बैटरी है जो कि दो हफ्ते तक चल सकती है।
  • Hanvon AI e-note में 4GB/64GB स्टोरेज दी गई है।

Hanvon AI e-note में

Photo Credit: ithome

Hanvon ने अपने 2023 के स्प्रिंग प्रोडक्ट लॉन्च कॉन्फ्रेंस के दौरान एक नया AI e-note टैबलेट पेश कर दिया है। यह टैबलेट 10.3 इंच की ई-इंक डिस्प्ले से लैस है जो कि 5 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों के उपयोग के लिए बेस्ट है। ई-नोट बड़ी डिस्प्ले की बदौलत लर्निंग के लिए इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए बेस्ट है। ई-नोट यूजर्स की आंखों के लिए भी प्रोटेक्शन प्रदान करती है। यहां हम आपको Hanvon AI e-note के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ithome की रिपोर्ट के मुताबिक, Hanvon AI e-note टैबलेट एक स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक नोटपैड है जो स्टड, नोट-टेकिंग और ऑग्रेनाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। यह टैबलेट कई लैंग्वेज का सपोर्ट करता है। हैंड रिटन रिकॉग्नाइज सिस्टम के जरिए यह टैबलेट हाथ से लिखे हुए टेक्स्ट को डिजिटल टेक्स्ट में बदल सकता है। यह हैंड रिटन करनेक्शन फंक्शन और कई कलर ऑप्शन भी प्रदान करता है।
 

Hanvon AI e-note के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Hanvon AI e-note में 10.3 इंच की ई-इंक डिस्प्ले दी गई है जो कि 5 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों के उपयोग के लिए बेस्ट है। फिलिकर्स (झिलमिलाहट) को पूरी तरह खत्म करने के साथ-साथ ब्लू लाइट को खत्म करने के लिए Hanvon AI e-note में हैनवन की स्क्रीन-रिड्यूसिंग लेयर दी गई है। स्टोरेज वेरिएंट की बात की जाए तो Hanvon AI e-note में 4GB/64GB स्टोरेज दी गई है। इस टैबलेट में दो माइक और स्पीकर्स दिए गए हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो Hanvon e-note में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि दो हफ्ते तक चल सकती है। Hanvon AI e-note का वजन 390 ग्राम और मोटाई 6.8mm है। 

Hanvon AI e-note की सबसे खास बात यह है कि इसे बार-बार चार्ज किए बिना लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि,  हैनवन एआई ई-नोट को लेकर फिलहाल पूरी जानकारी नहीं है। इसके फुल स्पेसिफिकेशंस, कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी मिलना बाकि है। Hanvon AI e-note के ई इंक टैबलेट मार्केट में एंट्री करने पर अन्य डिवाइसेज को कड़ी टक्कर मिलेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tablet

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat ने पहला ट्रू वायरलेस Aavante Prime X साउंडबार किया लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  3. 50MP कैमरा वाले Oppo F33 Pro 5G की सेल आज से शुरू, जानें सबकुछ
  4. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  5. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  6. OnePlus Nord CE 6 लॉन्च होगा 7 मई को, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  2. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  4. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
  5. गेमर्स के लिए बड़ा अपडेट, सरकार ने लागू किए नए नियम - जानें कौन से गेम चलेंगे, कौन से होंगे बंद
  6. 50MP कैमरा वाले Oppo F33 Pro 5G की सेल आज से शुरू, जानें सबकुछ
  7. OnePlus Nord CE 6 लॉन्च होगा 7 मई को, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Facebook स्टोरीज से फोटो या वीडियो कैसे करें डिलीट
  10. Xiaomi लाई स्टूडेंट्स की पढ़ाई का साथी, 12.1 इंच बड़ा Redmi Pad 2 Pro लर्निंग एडिशन लॉन्च, AI फीचर्स, 12000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.