Google Pixel Tablet Launched: 11 इंच स्क्रीन, 8MP कैमरा, Tensor G2 चिप के साथ Pixel Tablet लॉन्च, जानें कीमत

Google Pixel Tablet Launched: रियर डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो इसमें सिरेमिक फिनिश वाला रियर पैनल मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 मई 2023 11:08 IST
ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में Google का खुद का Tensor G2 चिपसेट मिलता है।
  • टैबलेट को तीन कलर ऑप्शन में करवाया जाएगा उपलब्ध।
  • कंपनी ने इसमें टच सपोर्ट और स्टाइलस सपोर्ट भी दिया है।

Google Pixel Tablet Launched: Google ने अपना पहला टैबलेट Pixel Tablet लॉन्च कर दिया है।

Photo Credit: Google

Google Pixel Tablet Launched: Google ने अपने साल 2023 के Google I/O इवेंट में Pixel 7a के साथ अपना पहला टैबलेट Pixel Tablet भी लॉन्च (Google Pixel Tablet Specifications) किया है। साथ ही सर्च इंजन दिग्गज ने अपना पहला फोल्डेबल डिवाइस Pixel Fold भी घोषित किया। Pixel Tablet के साथ कंपनी ने आखिरकार Apple और Samsung के दबदबे वाली टैबलेट मार्केट (Google Pixel Tablet Features) में एंट्री ले ली है। इस टैबलेट में (Google Pixel Tablet Battery) Google का खुद का Tensor G2 चिपसेट शामिल (Google Pixel Tablet Price In India) है, जो कंपनी की लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज को भी पावर देता है
 

Google Pixel Tablet price, availability

Google Pixel Tablet को 499 डॉलर (करीब 40 हजार रुपये) में लॉन्च किया गया है, जिसमें 128GB स्टरोज वेरिएंट मिलेगा। टैबलेट को तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी का कहना है कि Pixel Tablet जापान, अमेरिका, कनाडा यूके, जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन, डेनमार्क, नॉर्वे, नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और सेल 20 जून से शुरू होगी। भारत में उपलब्धता को लेकर कोई स्पष्टता नहीं दी गई है।
 

Google Pixel Tablet specifications

Google Pixel Tablet के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 11 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है जो फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है। टैबलेट में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। कंपनी ने इसमें टच सपोर्ट और स्टाइलस सपोर्ट भी दिया है। जिसके कारण इसे इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाता है। डिस्प्ले के चारों ओर इसमें मोटे बेजल मिलते हैं जिससे टैब को पकड़ना आसान बनाने की कोशिश की गई है। फ्रंट की ओर इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैबलेट में Tensor G2 SoC देखने को मिलता है। 

Google Pixel Tablet के रियर डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो इसमें सिरेमिक फिनिश वाला रियर पैनल मिलता है। यहां पर भी कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है, लेकिन LED फ्लैश मौजूद नहीं है। डिवाइस Android 13 के साथ आने की बात कही गई है। इसकी बैटरी कैपिसिटी देखें तो टैबलेट में 27Wh बैटरी मिलती है। इसके लिए कहा गया है कि यह 12 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकती है। 

Google Pixel Tablet के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें इसमें चार्जिंग के लिए USB टाइप C पोर्ट मिलता है। टैब में Wi-Fi 6 का सपोर्ट भी है। इसमें साउंड आउटपुट के लिए चार स्पीकर मिलते हैं। साथ ही इसमें 3 माइक्रोफोन दिए गए हैं। डिवाइस में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। Google ने यहां एक खास फीचर दिया है। जिसकी मदद से यह टैबलेट Amazon Echo Show की तरह इस्तेमाल में लिया जा सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.95 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2, Titan M2 security coprocessor

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  2. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
  4. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने हिसाब से चुने डेटा! Vi ने लॉन्च किया स्मार्ट रिचार्ज प्लान, ऐसे मिलेगा बेनिफिट
  2. Samsung Galaxy A36 5G vs Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Vivo India के X अकाउंट पर हैकर्स का कब्जा! अचानक दिखने लगे Crypto के Scam पोस्ट
  4. Flipkart Freedom Sale 2026: ₹40 हजार में आने वाले 55 इंच Smart TV पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Freedom Sale 2026: LG, Samsung, Sony के 55-inch प्रीमियम TV, कीमत ₹30 हजार से शुरू!
  6. Amazon Freedom Sale 2026: टॉप सिक्योरिटी कैमरों की डील्स, कुछ की कीमत ₹1,799 से शुरू
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹2000 में आने वाले ईयरबड्स पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. आज से बढ़ जाएगी iPhone 17 की कीमत? मैमोरी चिप की कमी को बताया जा रहा जिम्मेदार
  9. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.