11.5 इंच बड़े 2.4K डिस्प्ले, 12GB रैम के साथ Blackview Mega 1 टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

Blackview Mega 1 में कई आकर्षक स्पेसिफिकेशंस कंपनी ने दिए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मार्च 2024 09:29 IST
ख़ास बातें
  • ब्लैकव्यू मेगा 1 टैबलेट में MediaTek Helio G99 चिपसेट है।
  • इसमें 8GB, और 12GB रैम पेअरिंग का ऑप्शन मिलता है।
  • इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी की है।

Blackview Mega 1 टैबलेट में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 11.5 इंच का डिस्प्ले है।

Photo Credit: Blackview

Blackview ने अपना लेटेस्ट टैबलेट Mega 1 लॉन्च किया है। Blackview Mega 1 में 11.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2.4k रिजॉल्यूशन मिलता है। रिफ्रेश रेट 120Hz का है। टैबलेट में Widevine सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। इसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस है। डिवाइस में मैमोरी 12GB की है, जबकि इंटरनल स्टोरेज स्पेस 256GB का दिया गया है। आइए जानते हैं इसका प्राइस और सभी स्पेसिफिकेशन डिटेल।
 

Blackview Mega 1 price

Blackview Mega 1 की कीमत 199 डॉलर (लगभग रुपये) बताई गई है। इसे AliExpress से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी यह टैबलेट खरीद के लिए उपलब्ध है। 
Advertisement
 

Blackview Mega 1 specifications

Blackview Mega 1 में कई आकर्षक स्पेसिफिकेशंस कंपनी ने दिए हैं। ब्लैकव्यू मेगा 1 टैबलेट में 11.5 इंच का बड़ा डिस्प्ले है। इसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले में 2.4k रिजॉल्यूशन का सपोर्ट है। इसमें 120Hz रिफ्रश रेट दिया है। कंपनी ने इसमें Widevine सपोर्ट भी दिया है जिससे कि ओटीटी ऐप्स जैसे Netflix, Prime Video आदि पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भी की जा सकती है। साउंड के लिए डिवाइस में 4 स्पीकर मिलते हैं। 

ब्लैकव्यू मेगा 1 टैबलेट में MediaTek Helio G99 चिपसेट है। इसमें 8GB, और 12GB रैम पेअरिंग का ऑप्शन मिलता है। इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी की है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से आगे भी बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट में GPS, GLONASS, Galileo, और Beidou के साथ नेविगेशन सपोर्ट भी मिलता है। डिवाइस 7.6mm मोटा है। सभी डाइमेंशन की बात करें तो यह 268.7 x 169 x 7.6 mm माप में आता है। इसका वजन 528 ग्राम है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.