टैबलेट को बड़े स्क्रीन वाले स्मार्टफोन से मिल रही है चुनौती

टैबलेट को बड़े स्क्रीन वाले स्मार्टफोन से मिल रही है चुनौती
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में खासा लोकप्रिय रहे सात इंच वाले टैबलेटों की वैश्विक बिक्री घट रही है और इसे बड़े स्क्रीन वाले स्मार्टफोन या फैबलेट से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। यह बात एक सर्वेक्षण कंपनी ने कही है।

अमेरिकी कंपनी इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) के मुताबिक, 2014 में सात इंच वाले टैबलेट की बाजार हिस्सेदारी 64.1 फीसदी थी, जो घटकर 2015 में 57.7 फीसदी रह गई।

अब 5.5 इंच से भी बड़े स्क्रीन वाले फोन आ रहे हैं, जिनमें आईफोन 6 और 6एस, सैमसंग गैलेक्सी एस6 और हाल में लॉन्च हुवावे मेट-8 शामिल हैं। इसलिए ग्राहक टैबलेट खरीदने से हिचकिचा सकते हैं।

इस साल के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में सैमसंग और एलजी जैसी एक भी प्रमुख टैबलेट बनाने वाली कंपनियों ने सात या आठ इंच वाले टैबलेट बनाने की घोषणा नहीं की।

आईडीसी के मुताबिक, छोटे टैबलेट की वैश्विक बिक्री घटकर 43 फीसदी रह सकती है।

आईडीसी के टैबलेट रिसर्च निदेशक जीन फिलिप बुचर्ड ने कहा, "फैबलेट ने छोटे स्क्रीन आकार वाले टैबलेट की बिक्री पहले भी प्रभावित की है और आगे भी करता रहेगा।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »