असूस ज़ेनपैड ज़ेड10 टैबलेट लॉन्च, जानें सारे स्पेसफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2016 13:31 IST
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनपैड ज़े10 की कीमत करीब 22,000 रुपये है
  • यह टैबलेट ज़ेनपैड ज़ेड8 का ही अपग्रेडेड वेरिएंट है
  • इस टैबलेट में 9.7 इंच (2048×1536 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है
असूस ने ज़ेनपैड सीरीज़ में अपना नया टैबलेट ज़ेनपैड ज़ेड10 लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट की कीमत 329.99 डॉलर  (करीब 22,000 रुपये) है। यह टैबलेट 13 अक्टूबर से अमेरिका में वेरिज़ोन रिटेल स्टोर के जरिए उपलब्ध होगा। अभी दूसरे बाजारों में इस टैबलेट की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

असूस ज़ेनपैड ज़ेड10 (ज़ेडटी500केएल) जून में लॉन्च हुए ज़ेनपैड ज़ेड8 का ही अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस टैबलेट में 9.7 इंच (2048×1536 पिक्सल) क्यूएक्सजीएस आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 256 पीपीआई है। इस टैबलेट में हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू है। ज़ेनपैड ज़ेड10 में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इस टैबलेट में फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ज़ेनयूआई दी गई है। यह टैबलेट स्लेट ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा।

यह टैबलेट डुअल स्टीरियो स्पीकर और डीटीएस-एचडी ऑडियो के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए यह टैबलेट 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी के साथ आता है। टैबलेट को पावर देने का काम करेगी 7800 एमएएच की बैटरी। बैटरी से 20 घंटे तक का टॉक टाइम और 56 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

9.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 650

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2048x1536 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7800 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.