Apple की पहली बार भारत में AirPods के प्रोडक्शन की तैयारी, चीन को लगेगा झटका

iPhone की असेंबलिंग करने वाली कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn भारत में Beats हेडफोन बनाने की तैयारी कर रही है। यह इसके बाद देश में AirPods का भी प्रोडक्शन कर सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2022 17:31 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की सप्लायर Foxconn भारत में Beats हेडफोन बनाने की तैयारी कर रही है
  • यह इसके बाद देश में AirPods का भी प्रोडक्शन कर सकती है
  • Apple ने पिछले महीने iPhone 14 मॉडल्स की नई सीरीज लॉन्च की थी

कंपनी का नया iPhone 14 भी भारत में बनाया जाएगा

दुनिया भर में लोकप्रिय आईफोन बनाने वाली Apple ने अपने सप्लायर्स से पहली बार AirPods और Beats हेडफोन का कुछ प्रोडक्शन भारत में शिफ्ट करने के लिए कहा है। यह केंद्र सरकार के देश को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में एक बड़ी ताकत बनाने की योजना के लिए अच्छा संकेत है।

Nikkei की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि iPhone की असेंबलिंग करने वाली कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn भारत में Beats हेडफोन बनाने की तैयारी कर रही है। यह इसके बाद देश में AirPods का भी प्रोडक्शन कर सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple की चाइनीज सप्लायर Luxshare Precision Industry और इसकी यूनिट्स भी भारत में AirPods के प्रोडक्शन में Apple की मदद कर सकती हैं। हालांकि, Luxshare का जोर वियतनाम में AirPods का प्रोडक्शन बढ़ाने पर है। 

इस बारे में Reuters की ओर से भेजे गए प्रश्नों का एपल ने उत्तर नहीं दिया। कंपनी आईफोन के प्रोडक्शन का एक बड़ा हिस्सा भारत सहित अन्य देशों में शिफ्ट कर रही है। Apple ने भारत में iPad टैबलेट्स की असेंबलिंग करने की योजना भी बनाई है। iPhone का भारत से एक्सपोर्ट अप्रैल से एक अरब डॉलर से अधिक हो गया है। कंपनी के एक्सपोर्ट की मौजूदा दर से अगले वर्ष मार्च तक यह आंकड़ा 2.5 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। कंपनी भारत में बने iPhone का मुख्यतौर पर यूरोप और मिडल ईस्ट को एक्सपोर्ट करती है।पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी ने लगभग 1.3 अरब डॉलर के स्मार्टफोन्स का भारत से एक्सपोर्ट किया था। हालांकि, आईफोन के कुल प्रोडक्शन में भारत की हिस्सेदारी बहुत कम है।

Apple का नया iPhone 14 भी भारत में बनाया जाएगा। चीन के बाद दुनिया के इस सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट से Apple को अपना बिजनेस तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी ने 2017 में iPhone SE के साथ भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। यह iPhone SE, iPhone 12 और iPhone 13 सहित एडवांस्ड iPhone डिवाइसेज भारत में बना रही है। इसमें iPhone 14 भी जुड़ गया है। पिछले महीने की शुरुआत में Apple ने iPhone 14 मॉडल्स की अपनी नई सीरीज लॉन्च की थी। मेड इन इंडिया iPhone 14 जल्द ही देश में कस्टमर्स के पास पहुंचना शुरू हो जाएगा। देश में बने इन स्मार्टफोन्स को एक्सपोर्ट भी होगा। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  5. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.