पॉपुलर यूट्यूबर की बाइक क्रैश में हुई मौत, 300 kmph की स्पीड में चल रही थी सुपरबाइक

यमुना एक्सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला है कि अगस्त्य चौहान 300 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अपनी कावासाकी निंजा ZX10R चला रहे थे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 मई 2023 20:25 IST
ख़ास बातें
  • यूट्यूब में 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाले अगस्त्य चौहान की मौत
  • यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार पर बाइक राइड करते हुए हुई दुर्घटना
  • 1000cc इंजन वाली Kawasaki Ninja ZX10R चला रहे थे अगस्त्य

Photo Credit: NDTV

रोड पर जरूरत से ज्यादा तेज रफ्तार जानलेवा साबित हो सकती है, जिसका जीता जागता उदाहरण एक लेटेस्ट दुखद हादसा है, जहां एक यूट्यूबर ने अपनी जान गंवा दी। यूट्यूब में 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाले बाइक राइडर अगस्त्य चौहान की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। उत्तराखंड देहरादून के चकराता रोड कापरी ट्रेड सेंटर के रहने वाले अगस्त्य 'Pro Rider 1000' के नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाते थे।

NDTV के अनुसार, बुधवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर टप्पल इलाके के पास तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए अगस्त्य चौहान के यह दुर्घटना हुई, जिसमें उनकी कथित तौर पर मौके पर ही मौत हो गई। अगस्त्य अपने चैनल पर नियमित रूप से बाइक राइडिंग के वीडियो शेयर किया करते थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यमुना एक्सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला है कि अगस्त्य चौहान 300 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अपनी कावासाकी निंजा ZX10R चला रहे थे, जो एक 1,000cc इंजन वाली सुपर बाइक है। तेज रफ्तार के कारण अगस्त्य चौहान की बाइक डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट पहने होने के बावजूद उनके सिर पर गहरी चोट आई, जिसके कारण अगस्त्य चौहान की मौके पर ही मौत हो गई।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि पुलिस के अनुसार, अगस्त्य चौहान आगरा से दिल्ली आ रहे थे, जिस समय यह दुर्घटना हुई। इस दौरान उनकी बाइक की रफ्तार करीब 300 किमी प्रति घंटा थी। वे उस समय कथित तौर पर अपने यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बना रहे थे। बताया जा रहा है कि अगस्त्य चौहान दिल्ली से अपने चार दोस्तों के साथ निकले थे। उनके हेलमेट पर 360 डिग्री के कैमरा भी लगा हुआ था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.