व्हाट्सऐप से अब चैट के जरिये भेज सकेंगे डॉक्यूमेंट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 मार्च 2016 14:51 IST
लॉन्चिंग के सात साल बाद अब आखिरकार फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप मैसेंजर से चैट के जरिये डॉक्यूमेंट भेजे जा सकते हैं। व्हाट्सऐप का यह फीचर गूगल प्ले और ऐप स्टोर पर मौजूद एंड्रॉयड वी2.12.453 और आईओएस वी2.12.4 पर उपलब्ध है। इसके साथ ही व्हाट्सऐप ने कई सारे दूसरे फीचर भी शुरू किये हैं।

एंड्रॉयड पर व्हाट्सऐप के वी2.12.453 वर्जन को गूगल प्ले से डाउनलोड करने पर कुछ यूजर अब 'गैलरी' की जगह 'डॉक्यूमेंट्स' नाम से एक नया फीचर देख पा रहे हैं। वहीं इसी व्हाट्सऐप वर्जन को इस्तेमाल कर रहे कुछ यूजर अभी भी इस फीचर को नहीं देख पा रहे हैं। बहरहाल, व्हाट्सऐप की वेबसाइट से लेटेस्ट ऐप वर्जन वी2.12.489 डाउनलोड करने वाले यूजर भी इस फीचर को इस्तेमाल कर पा रहे हैं। फिलहाल व्हाट्सऐप का 'डॉक्यूमेंट्स' फीचर सिर्फ पीडीएफ फाइल को ही सपोर्ट कर रहा है लेकिन उम्मीद है कि भविष्य में यह दूसरे फाइल सपोर्ट से भी लैस होगा।

गौर करने वाली बात है कि एक यूजर तब तक किसी डॉक्यूमेंट को दूसरे यूजर को नहीं भेज सकता जब तक कि प्राप्तकर्ता (रिसीवर) के पास भी व्हाट्सऐप का अपडेटेड वर्जन ना हो। हालांकि, हम आईओएस वी2.12.14 आईओएस वर्जन से एंड्रॉयड वी2.12.489 पर डॉक्यूमेंट भेजने में सफल रहे।
 

गूगल प्ले पर उपलब्ध एंड्रॉयड व्हाट्सऐप वी2.12.453 वर्जन में अब 100 से ज्यादा नए इमोजी भी देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही चैट और मीडिया के लिए गूगल ड्राइव बैकअप, पांच नई भाषा और एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो को भी सपोर्ट कर रहा है।
Advertisement

इस बीच व्हाट्सऐप के आईओएस वी2.12.4 वर्जन पर यूजर दूसरे ऐप्लिकेशन जैसे गूगल ड्राइव, ड्रॉप बॉक्स और माइक्रोसॉफ्ट वन ड्राइव से भी तस्वीरें शेयर कर सकते हैं। इसके लिए यूजर को 'फोटो/वीडियो लाइब्रेरी' पर जाकर 'दूसरे ऐप से चुनें' पर टैप करना होगा। इसके अलावा यूजर चैट बैकग्राउंड के लिए कलर भी चुन सकते हैं। व्हाट्सऐप ने तस्वीरें और वीडियो के डिजाइन में भी सुधार किया है। आईओएस यूजर वीडियो प्ले करते समय ही अब इन्हें ज़ूम भी कर पाएंगे।
Advertisement

व्हाट्सऐप के आईओएस अपडेटेड ऐप में एक दूसरा मुख्य फीचर 'ब्लू टिक' (इससे पता चलता है कि सामने वाले ने मैसेज पढ़ लिया है) का सीधे व्हाट्सऐप चैट लिस्ट से देखा जाना है। इससे पहले यूजर किसी के साथ हुई चैट को खोलकर ही देख सकते थे कि रिसीवर ने मैसेज पढ़ा है या नहीं। व्हाट्सऐप के इस अपडेटेड ऐप्लिकेशन को ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.