जब ट्विटर ने बंद कर दिया अपने सीईओ जैक डॉर्सी का अकाउंट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 नवंबर 2016 16:13 IST
ख़ास बातें
  • जैक डॉर्सी ने अकाउंट बंद होने की घटना को 'आंतरिक चूक' बताया
  • डॉर्सी ने पिछले साल सीईओ के तौर पर वापस की थी
  • ट्विटर लगातार अपना यूज़र बेस बढ़ाने की कोशिश कर रही है
ट्विटर के सीईओ और सह-संस्थापक जैक डॉर्सी का ट्विटर अकाउंट मंगलवार की रात कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने इसे बाद में एक आंतरिक चूक करार दिया।

मंगलवार को देर रात डॉर्सी ने ट्वीट कर कहा, ''अपना ट्विटर अकाउंट सेटअप कर रहा हूं (एक आंतरिक गलती की वजह से अकाउंट बंद हो गया था।''

डॉर्सी के अकाउंट को एक्सेस करने की कोशिश करने वाले यूज़र को करीब 15 मिनट तक एक अकाउंट बंद होने का मैसेज देखने को मिला।

सिर्फ कंपनी ही किसी ट्विटर अकाउंट को बंद कर सकती है या फिर यू़ज़र खुद उसे डीएक्टिवेट कर सकते हैं। ट्विटर ने अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
Advertisement

यह घटना उस समय हुई है जबकि ट्विटर अपने यूज़र बेस बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही है और फायदे के तरीके खोज रही है।
Advertisement

सह-संस्थापक डॉर्सी ने पिछले साल मुख्य कार्यकारी के तौर पर वापसी की थी लेकिन अभी तक कंपनी किसी तरह की बढ़त नहीं देख सकी है।

नौकरियों में कटौती और खराब तिमाही परिणाम के बाद ट्विटर ने इसी महीने चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफिसर एडम बेन के कंपनी छोड़ने की जानकारी दी थी। ख़बर है कि कंपनी खरीदार के लिए कई कंपनियों से बातचीत कर रही है लेकिन अभी तक कोई डील फाइनल नहीं हो पाई है।
Advertisement

कंपनी ने हाल ही में अपने कर्मचारियों में से 9 प्रतिशत की छंटनी की बात कही थी। और अपने वीडियो ऐप वाइन को बंद करने का फैसला भी किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Twitter, Jack Dorsey, Twitter CEO Account, Social, Apps

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.