Porsche 911 Turbo S टकराई पेड़ से, जलकर हो गई खाक, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

Porsche 911 Turbo S ने कथित तौर पर कंट्रोल खोया और पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पेड़ से।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 मई 2023 14:24 IST
ख़ास बातें
  • लाल रंग की Porsche 911 Turbo S कार जलकर खाक हो गई
  • कार ने कथित तौर पर कंट्रोल खोया और पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पेड़ से
  • यह घटना 11 मई के तड़के हुई और चालक कथित तौर पर मौके से भाग गया

Photo Credit: Twitter (@ANI)

गुरुग्राम में एक पोर्श 911 टर्बो एस (Porsche 911 Turbo S) सुपरकार के पेड़ से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। दुर्घटना के बाद की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है और इतनी महंगी कार के क्रैश में चिथड़े उड़ जाने पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हादसा गोल्फ कोर्स रोड पर हुआ, जब पेड़ से टकराने से पहले वाहन ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया।

ANI ने ट्विटर पर हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें लाल रंग की Porsche 911 Turbo S कार जलकर खाक दिखाई दे रही है। कार ने कथित तौर पर कंट्रोल खोया और पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पेड़ से। ट्वीट से पता चलता है कि यह घटना 11 मई के तड़के हुई और चालक कथित तौर पर मौके से भाग गया। अच्छी बात यह है कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
Advertisement
 

कार की तस्वीरों से पता चलता है कि अज्ञात चालक ने भागने से पहले वाहन की रजिस्ट्रेशन प्लेट भी निकाल ली। टक्कर इतनी भीषण थी कि लाल रंग की पोर्श 911 टर्बो एस के पीछे के हिस्से को छोड़कर पूरी कार का केवल ढांचा दिखाई दे रहा था।

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 3.13 करोड़ रुपये है और यह भारत में बिकने वाली सबसे फास्ट कारों में से एक है। इसमें ट्विन-टर्बो, सिक्स-सिलेंडर इंजन है, जो 639 hp की मैक्सिमम पावर और 800 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 330 किमी प्रति घंटा है और यह केवल 2.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।
Advertisement

TOI के अनुसार, आग पकड़ने के बाद, कुछ ही देर में कार में दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, तब तक आग कार के ज्यादातर हिस्सों में फैल चुकी थी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और दुर्घटनाग्रस्त कार के मालिक और चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.