मेरा दिल ये पुकारे… से पॉपुलर हुई पाकिस्‍तानी गर्ल आयशा ने किया नया पोस्‍ट, यूजर्स दे रहे ऐसे रिएक्‍शन

Pakistani Girl Ayesha Trolled For Latest Post : पाकिस्तान की रहने वाली आयशा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 नवंबर 2022 17:32 IST
ख़ास बातें
  • अपने नए पोस्ट के लिए ट्रोल हुईं आयशा
  • अपने डांस से वायरल हो गई थीं आयशा
  • लता मंगेशकर के पुराने गाने में किया था डांस

Photo Credit: पाकिस्‍तान की वायरल गर्ल आयशा ने सोशल मी‍डिया पर नई तस्‍वीरें शेयर की हैं।

Pakistani Girl Ayesha Trolled For Latest Post : पाकिस्तान की रहने वालीं आयशा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनका एक वीडियो कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था। उस वायरल वीडियो में आयशा किसी दोस्त की शादी में डांस करते हुए नजर आई थीं। वीडियो में उन्हें लता मंगेशकर के एक पुराने गाने ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर डांस करते हुए देखा गया था। इस गाने पर परफॉर्म करते हुए उनका वीडियो लोगों को खूब पसंद आया था। देखते ही देखते आयशा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं। अब आयशा ने एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसे लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।  आइए जानें क्या है उनके इस नए वीडियो में।

इस पोस्ट के लिए ट्रोल हुईं आयशा

‘मेरा दिल ये पुकारे आजा' सॉन्‍ग में अपने डांस से वायरल हुई  आयशा ने एक और पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी कई फोटोज शेयर की हैं। साथ ही एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसकी लोगों ने उम्मीद नहीं की थी। दरअसल, उन्होंने अपनी बाकी फोटो के साथ कुछ ऐसी फोटोज भी शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी मिडिल फिंगर दिखाते हुए नजर आ रही हैं। वायरल हुए वीडियो में आयशा को जिस सादगी भरे अंदाज में देखा गया था, उसके बाद उनका पोस्ट लोगों से हजम नहीं हो रहा है। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आयशा के वायरल वीडियो का कई लोगों ने मजाक भी बनाया था। ऐसे में हो सकता है कि उनका यह पोस्ट उन्हें नापसंद करने वाले लोगों के लिए हो।
  
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

अपने नए पोस्ट के लिए आयशा काफी ट्रोल हो रही हैं। लोगों ने कमेंट में नाराजगी जताते हुए लिखा कि आप पहले बहुत भोली लगी थीं, मगर अब ऐसा नहीं लग रहा। एक अन्‍य यूजर ने कहा कि जरा सा फेम क्या मिला.. आ गई.. पर। एक ने कहा कि ये संस्कार हैं भई'  इस तरह के अब तक हजारों कमेंट उन्हें किए जा चुके हैं। आयशा के इस पोस्ट को तकरीबन 131,140 लाइक्स मिले हैं।
Advertisement
 
वायरल होने के बाद बढ़े फॉलोअर्स

 
Advertisement
आयशा का डांस वीडियो वायरल होने के साथ ही उनके फॉलोअर्स की संख्या भी काफी तेज से बढ़ रही है। अब तक उनके फॉलोअर्स की गिनती 564k तक हो गई है। उनके फॉलोअर्स और वीडियो के व्‍यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।
 
 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17T सीरीज में होंगे 2 डिस्प्ले वेरिएंट, Leica-ट्यून्ड कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ईरान को मिले अरबों डॉलर, अमेरिकी प्रतिबंधों को दिया चकमा
  2. Xiaomi 17T सीरीज में होंगे 2 डिस्प्ले वेरिएंट, Leica-ट्यून्ड कैमरा यूनिट
  3. अंतरिक्ष से एकसाथ आ रहे 100 फीट तक बड़े 5 एस्टरॉयड, नासा ने दी चेतावनी
  4. Oppo Pad 6 लॉन्च होगा 25 मई को, 10420mAh की विशाल बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  5. Oppo Enco Air 5s होंगे 25 मई को लॉन्च, जबरदस्त ANC फीचर का खुलासा, जानें सबकुछ
  6. Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप
  7. Anker लाई AMOLED डिस्प्ले वाले ईयरबड्स! 28 घंटे की बैटरी, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  10. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.