'ये रेशमी जुल्फें ...' अफ्रीका के इस शेर की जुल्फें देख लोग हुए दीवाने! देखें वायरल वीडियो

यह पूर्वी अफ्रीका के केन्या में मसाई मारा से आया वीडियो है जिसमें एक विशाल नर शेर का अयाल (चेहर और सिर के चारों तरफ बालों का झुंड) उसके चेहरे के चारों ओर उड़ रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जनवरी 2023 20:06 IST
ख़ास बातें
  • इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की जैसे बाढ़ आ गई है।
  • वीडियो को 70 लाख से भी ज्यादा बार देखा चुका है।
  • शेर आराम से धूप में बैठा हुआ यहां-वहां के नजारे ले रहा है।

शेर की जुल्फों की तारीफ जमकर कर रहे हैं यूजर्स

Photo Credit: Twitter/Gabriele_corno

शेरों को अक्सर आपने जंगल में दहाड़ते या किसी हिरण या अन्य किसी शिकार के पीछे खूंखार अंदाज में दौड़ते देखा होगा। शेरों को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है जो अपने से कई गुना बड़े और भारी शिकार को गर्दन दबोच सेकेंडों में नीचे गिरा लेते हैं। लेकिन हम जो वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं, इसमें शेर का अंदाज देखकर आप कह उठेंगे वाह! यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें शेर के खूंखारपन की नहीं, बल्कि उसकी खूबसूरत जुल्फों की तारीफ हो रही है। 

सोशल मीडिया साइट Twitter पर एक अफ्रीकी शेर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस शेर का ये दिलकश अंदाज देखकर भी हैरान रह जाएंगे। शेर एक खुले मैदान में बैठा धूप सेंक रहा है और उसकी लम्बी लम्बी जुल्फें हवा में ऐसे लहरा रही हैं जैसे किसी अदाकारा की रेशमी जुल्फें किसी फिल्म में लहराती दिखाई जाती हैं। इस वीडियो को लोगों ने खूब लाइक किया है और यह तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखें-

यह पूर्वी अफ्रीका के केन्या में मसाई मारा से आया वीडियो है जिसमें एक विशाल नर शेर का अयाल (चेहर और सिर के चारों तरफ बालों का झुंड) उसके चेहरे के चारों ओर उड़ रहा है। इसके बाल मदमस्त अंदाज में हवा के साथ लहरा रहे हैं और शेर आराम से धूप में बैठा हुआ यहां-वहां के नजारे ले रहा है। 

इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की जैसे बाढ़ आ गई है। वीडियो को 70 लाख से भी ज्यादा बार देखा चुका है। इस पर 80 हजार के लगभग लाइक्स भी आ गए हैं। यह वीडियो जो कोई भी देखता है, इसे पसंद जरूर कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'कौन सा हेयर प्रोडक्ट यूज करता है यह।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गॉर्जेस!' इस तरह के और भी मजेदार कमेंट्स इस वीडियो पर मिल रहे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  2. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  4. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  5. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  6. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  7. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  9. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  10. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.