Facebook ने भारत में लॉन्च किया नया फ़ीचर, रक्तदान करना होगा आसान

फेसबुक ने बुधवार को भारत में रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए एक नया फ़ीचर लॉन्च किया। नए फ़ीचर के जरिए, ख़ून की जरूरत पड़ने पर व्यक्ति या संस्थान जैसे हॉस्पिटल और ब्लड बैंक डोनर से संपर्क कर पाएंगे। भारत में ‘shortage of safe blood’ का हवाला देते हुए, फेसबुक ने देश में डोनर तक पहुंचने के लिए लोग पहले ही सोशल नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 सितंबर 2017 14:52 IST
फेसबुक ने बुधवार को भारत में रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए एक नया फ़ीचर लॉन्च किया। नए फ़ीचर के जरिए, ख़ून की जरूरत पड़ने पर व्यक्ति या संस्थान जैसे हॉस्पिटल और ब्लड बैंक डोनर से संपर्क कर पाएंगे। भारत में ‘shortage of safe blood’ का हवाला देते हुए, Facebook ने देश में डोनर तक पहुंचने के लिए लोग पहले ही  सोशल नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी इस फ़ीचर के जरिए दोनों हिस्सों को जोड़ेगी- डोनर बनने के लिए लोगों को साइन अप करने में और डोनर तक लोगों को पहुंचाना  इस फ़ीचर को काम में लाने के लिए फेसबुक ने नॉन-प्रॉफ़िट ऑर्गनाइज़ेशन, हेल्थ इंडस्ट्री एक्सपर्ट और डोनर के साथ काम किया है।

फेसबुक ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''हमें उम्मीद है कि इस नए फ़ीचर से लोगों को साथ आने में मदद मिलेगी जो कि इससे पहले कभी संभव नहीं था। भारत में रक्तदान करने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना और बढ़ावा देने के साथ ही, हम लोगों और संस्थानों के लिए रक्त लेना और देना आसान बनाना चाहते हैं।''
Advertisement
 

डोनेशन के साथ ही फेसबुक रविवार, एक अक्टूबर को नेशनल ब्लड डोनर डे पर पर एक फ़ीचर लॉन्च करेगी। जिसके जरिए यूज़र ब्लड डोनर के तौर पर साइन अप कर पाएंगे। यूज़र को उनकी न्यूज़ फीड में एक मैसेज दिखेगा या फिर लोग अपनी प्रोफाइल को एडिट कर भी साइन अप कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि यह जानकारी डिफॉल्ट तौर पर प्राइवेट रहेगी, लेकिन यूज़र के पास अपनी प्रोफाइल पर यह डोनर स्टेटस को दिखाने का विकल्प भी मौज़ूद रहेगा। यह नया फ़ीचर शुरुआत में सिर्फ एंड्रॉयड और मोबाइल वेब पर उपलब्ध होगा। फेसबुक का कहना है कि भारत में इन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सबसे ज़्यादा होता है।

फेसबुक का कहना है कि जो लोग या संस्थान खून की तलाश में हैं, उनके लिए आने वाले कुछ हफ्तों में एक फ़ीचर रोलआउट होगा जिससे एक ख़ास तरह की पोस्ट बनाई जा सकेगी। इस पोस्ट में मदद करने के इच्छुक डोनर की जानकारी शामिल रहेगी। एक बार पोस्ट बनने के बाद, फेसबुक आसपास मौज़ूद रजिस्टर्ड ब्लड डोनर को नोटिफिकेशन भेज देगी। डोनर चाहें तो पोस्ट को शेयर कर सकते हैं या फिर व्हाट्सऐप, मैसेंजर या फोनकॉल के जरिए सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं जिन्हें खून की जरूरत है। खून की जरूरत वाले यूज़र को डोनर की जानकारी को सीधे एक्सेस करने का अधिकार नहीं होगा जब तक कि डोनर खुद इसे शेयर ना करें। डोनर और जरूरतमंद दोनों के बारे में ज़्यादा जानकारी http://www.facebook.com/donateblood/ पर जाकर ली जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook feature, Facebook donation feature

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.