जानें, कैसे 10 साल के बच्चे ने फेसबुक से कमाए करीब 6.6 लाख रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 मई 2016 10:35 IST
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने एक 10 साल के बच्चे को 10 हजार डॉलर (करीब 6.6 लाख रुपये) की राशि ईनाम के तौर पर दी है। दरअसल, उस बच्चे ने फेसबुक की स्वामित्व वाली फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में एक बड़ी कमी का खुलासा किया था। टेक्नोलॉजी वेबसाइट वेंचरबीट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिनलैंड में रहने वाले जानी ने इंस्ट्राग्राम की सिक्योरिटी में कमी की जानकारी फेसबुक को दी।

उसने इंस्टाग्राम के एक बग का पता किया जो किसी भी यूज़र को साइन अप करने के लिए न्यूनतम 13 साल का होने की मांग करता है। इसके बाद कमी के कारण ये यूज़र इस सोशल नेटवर्क साइट पर किसी भी कमेंट को डिलीट करने में सक्षम हो जाते हैं।
Advertisement

रिपोर्ट में आगे कहा गया, ''उस लड़के ने इस कमी के बारे में फेसबुक को ईमेल के जरिए बताया। सबूत के तौर पर उसने एक डमी इंस्टाग्राम अकाउंट के मैसेज को डिलीट करके भी दिखाया। कमी फरवरी महीने में दूर कर दी गई। यह खुलासा करने के लिए फेसबुक ने उस बच्चे को बड़ी राशि ईनाम के तौर पर दी''
 
इस रिपोर्ट में जानी ने हवाले से लिखा गया है कि वह किसी को भी इंस्टाग्राम से हटा सकता था, जस्टिन बीबर को भी।
Advertisement

फिनलैंड के इस बच्चे का सपना सिक्योरिटी रिसर्चर बनने का है। उसने कहा, ''यह मेरे सपनों की नौकरी होगी। सिक्योरिटी बेहद ही अहम है।"
Advertisement

उसने इस ईनामी राशि का इस्तेमाल एक नई बाइक, फुटबॉल गियर और अपने दो भाइयों के लिए कंप्यूटर खरीदने के लिए किया है।

आपको बता दें कि गूगल और माइक्रोसॉफ्ट की तरह फेसबुक पर भी कमी बताने पर ईनामी राशि मिलती है। फरवरी महीने में फेसबुक ने खुलासा किया था कि उसने अब तक करीब 800 सिक्योरिटी रिसर्चर को ईनामी राशि के तौर पर 4.3 मिलियन डॉलर (करीब 28.6 करोड़ रुपये) रुपये दिए हैं। यह राशि 2011 में शुरू किए बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत बांटी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Bug Bounty, Facebook, Google, Internet, Microsoft, Social

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.