Facebook लाया नया टूल, अब न्यूज फीड में वही देखो जो देखना चाहो

Facebook लाया नया टूल, अब न्यूज फीड में वही देखो जो देखना चाहो
विज्ञापन
फेसबुक (Facebook) चाहता है कि उसके यूज़र अपनी न्यूज़ फीड पर वही देखें, जो वो देखना चाहें। फेसबुक ने नया एक टूल डेवलप किया है, जिसके जरिए ऐसा करना संभव हो जाएगा।

इस नए टूल के जरिए अब यूज़र उबाऊ कंटेंट या किसी भूले-बिसरे 'दोस्त' द्वारा पोस्ट किए गए गैरजरूरी जानकारियों को छिपा सकते हैं, ताकि अपने करीबी दोस्तों और रोचक पेजों के कंटेंट को पहले देख पाएं। अब आप उन दोस्तों या पेज़ का चुनाव कर सकते हैं, जिन्हें आप अपनी न्यूज़ फीड पर पहले देखना चाहते हैं।

ऐसा करने के लिए आपको अपने फ्रेंड के प्रोफाइल में जाना होगा। इसके बाद "following" बॉक्स पर क्लिक करें और फिर "see first" चुनें।

अब तक Facebook का कंप्यूटर सॉफ्टवेयर आपके द्वारा दी गई जानकारियों का इस्तेमाल करके आपकी न्यूज़ फीड तय करता रहा है। आप किस दोस्त के साथ ज्यादा बातचीत करते हैं और कितनी बार। आप वीडियो, फोटो या टेक्स्ट अपेडट में किसे ज्यादा लाइक करते हैं। इन सारे डेटा के जरिए Facebook आपकी न्यूज फीड तय करता है।

गुरुवार को नए टूल की घोषणा करते हुए Facebook ने माना कि उसका ऑटोमेटेड सिस्टम पूरी तरह से पर्फेक्ट नहीं है। इसलिए वह यूज़र को अपने प्रेफरेंसेज चुनने का ऑप्शन देना चाहता है।

facebook_newsfeed_preferences_seefirst_blog_2

वैसे यूज़र के लिए अब भी "unfollow" फ्रेंड्स का ऑप्शन उपलब्ध रहेगा। यह टूल पहले से ही Facebook में है। यह उन यूज़र के लिए फायदेमंद है, जो किसी शख्स को अनफ्रेंड तो नहीं करना चाहते पर उसकी लाइफ के बारे में नहीं कुछ भी पढ़ना पसंद नहीं करते।

जो यूज़र नए टूल का इस्तेमाल नहीं करेंगे, आने वाले दिनों में भी Facebook अपने सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके उनकी न्यूज़ फीड निर्धारित करता रहेगा।

इस अपडेट को फिलहाल आईफोन (iPhone) और आईपैड (iPad) के लिया जारी किया गया है और आने वाले हफ्तों में एंड्रॉयड (Android) फोन व कंप्यूटर के लिए भी रिलीज कर दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »