Facebook-Instagram फिर हुए डाउन! क्या आपके भी कमेंट्स गायब हो गए?

Downdetector के मुताबिक, शाम से शुरू होने के बाद से खबर लिखते समय तक, Instagram को लेकर 4,200 से अधिक यूजर्स ने शिकायतें दर्ज की। इसके अलावा, Facebook को लेकर 800 से अधिक रिपोर्ट्स दर्ज की जा चुकी थीं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 मार्च 2025 20:52 IST
ख़ास बातें
  • आउटेज मंगलवार, 25 मार्च की शाम 6:30 बजे (IST) शुरू हुआ
  • इसमें खासतौर पर इंस्टाग्राम का कमेंट सेक्शन सबसे ज्यादा प्रभावित रहा
  • फेसबुक यूजर्स को भी रैंडम एरर्स और स्लो लोडिंग जैसी परेशानियां हुईं

Photo Credit: Pixabay

Meta के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) मंगलवार को बड़े पैमाने पर आउटेज का शिकार हो गए। यूजर्स ने पोस्ट, कमेंट्स और अन्य फीचर्स एक्सेस करने में दिक्कतों की शिकायत की। डाउनडिटेक्टर पर इसको लेकर हजारों रिपोर्ट्स आईं, खासतौर पर अमेरिका के न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स और शिकागो में। भारत में भी इसका असर देखने को मिला। पिछले हफ्ते भी Instagram के कुछ देर के लिए डाउन होने की रिपोर्ट की गई थीं, लेकिन इसे बाद में पूरी तरह से फिक्स कर दिया गया था।

आउटेज मंगलवार, 25 मार्च की शाम 6:30 बजे (IST) शुरू हुआ, जिसमें खासतौर पर इंस्टाग्राम का कमेंट सेक्शन सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। हालांकि, स्टोरीज और इमेज पोस्ट्स दिख रहे थे, लेकिन कमेंट्स लोड नहीं हो रहे थे। फेसबुक यूजर्स को भी रैंडम एरर्स और स्लो लोडिंग जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Downdetector के मुताबिक, शाम से शुरू होने के बाद से खबर लिखते समय तक, Instagram को लेकर 4,200 से अधिक यूजर्स ने शिकायतें दर्ज की। इसके अलावा, Facebook को लेकर 800 से अधिक रिपोर्ट्स दर्ज की जा चुकी थीं।

यूं तो आउटेज की रिपोर्ट बड़े पैमाने पर अमेरिका से देखने को मिली हैं, लेकिन भारत में भी इसका असर पड़ा था। खबर लिखते समय तक Gadgets 360 स्टाफ को भी Instagram ऐप और वेब, दोनों में ही कमेंट ओपन नहीं हो रहे थें।
Advertisement

मेटा ने अभी तक इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यूजर्स ने X और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इस बारे में शिकायतें कीं, जिससे पता चलता है कि दिक्कतें कितनी व्यापक हैं।
Advertisement
 
 
 
 

यह पहली बार नहीं है जब मेटा के प्लेटफॉर्म डाउन हुए हैं। पिछले हफ्ते भी इसी तरह की परेशानी सामने आई थी, जब लाखों यूजर्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। उस समय करीब एक घंटे तक सेवाएं प्रभावित रहीं और मेटा ने बाद में कहा कि यह एक "तकनीकी गड़बड़ी" थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  2. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  3. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  4. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  5. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  7. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  8. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  10. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.