लंदन के स्टेशन पर बंगाली साइनबोर्ड! छिड़ गई बहस, Elon Musk ने दिया ऐसा रिएक्शन

लंदन के रेलवे स्टेशन पर लगे बंगाली भाषा के साइनबोर्ड को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 फरवरी 2025 13:28 IST
ख़ास बातें
  • लंदन के रेलवे स्टेशन पर लगे बंगाली भाषा के साइनबोर्ड को लेकर बहस
  • व्हाइटचैपल रेलवे स्टेशन पर बंगाली भाषा में भी लिखा गया है साइनबोर्ड।
  • ब्रिटेन के एक सांसद ने कहा कि स्टेशन का नाम केवल English भाषा में ही हो।

गेट पर एक तरफ इंग्लिश में स्टेशन का नाम लिखा है, साथ में बंगाली में भी लिखा गया है।

लंदन के रेलवे स्टेशन पर लगे बंगाली भाषा के साइनबोर्ड को लेकर बहस छिड़ गई है। यह साइनबोर्ड लंदन के व्हाइटचैपल रेलवे स्टेशन पर लगाया गया है। एक तरफ स्टेशन का नाम इंग्लिश भाषा में है, तो बगल में ही स्टेशन का नाम बंगाली भाषा में भी लिखा गया है। ब्रिटेन के एक सांसद ने स्टेशन के साइनबोर्ड की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि स्टेशन का नाम केवल अंग्रेजी, या English भाषा में ही होना चाहिए। उनके इस पोस्ट के बाद अरबपति Elon Musk ने भी इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया, जिसके बाद इस पर विवाद बढ़ गया है। 

ब्रिटेन में ग्रेट यारमॉथ के सांसद रूपर्ट लोवे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लंदन के व्हाइट चैपल रेलवे स्टेशन का गेट दिखाया गया है। गेट पर एक तरफ इंग्लिश में स्टेशन का नाम लिखा है, साथ में बंगाली में भी लिखा गया है। सांसद ने पोस्ट में कहा कि स्टेशन का नाम सिर्फ और सिर्फ इंग्लिश में होना चाहिए। उनके इस पोस्ट पर SpaceX के मालिक Elon Musk ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। एलन मस्क ने जवाब में लिखा, "हां!" यानी स्टेशन का नाम सिर्फ इंग्लिश में ही होना चाहिए। 

Advertisement
एलन मस्क के रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे सही ठहरा रहे हैं तो कुछ लोग गलत। कुछ लोगों का कहना है कि इंग्लिश से अलग किसी और भाषा में साइनबोर्ड का होना कोई गलत बात नहीं है। दरअसल, लंदन के रेलवे स्टेशन पर यह बंगाली साइनबोर्ड 2022 में लगाया गया था। इसे लगाने का मकसद था पूर्वी लंदन में बांग्लादेशी समुदाय के योगदान को सम्मान देना।

ब्रिटेन में इस क्षेत्र में सबसे बड़ी बांग्लादेशी आबादी बताई जाती है। रेलवे स्टेशन पर बंगाली साइनबोर्ड लगाने के फैसले की सराहना पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी की थी। उन्होंने इसे बंगाली भाषा के लिए गर्व की बात बताया था। 

Advertisement
ममता बनर्जी ने मार्च 2022 में X पर इसे लेकर एक पोस्ट भी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था, 'गर्व की बात है कि लंदन ट्यूब रेल ने व्हाइटचैपल स्टेशन पर बंगाली भाषा को साइनबोर्ड के रूप में स्वीकार किया है। यह 1000 साल पुरानी भाषा की बढ़ती वैश्विक पहचान और उसके महत्व को दिखाता है।' ममता बनर्जी ने इसे प्रवासी भारतीयों के लिए एक सांस्कृतिक जीत बताया था।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  2. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  3. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  6. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  7. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  8. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  9. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.