युवा वोटरों को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग ने ली फेसबुक की मदद

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2016 17:27 IST
विश्व प्रसिद्घ सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने उत्तराखंड में आगामी विधान सभा चुनावों में मतदाता पंजीकरण अभियान के लिये अपना हाथ बढ़ाते हुए इसके लिये एक विशेष बटन एक्टिवेट करने का निर्णय लिया है।

मतदाता पंजीकरण अभियान के लिये फेसबुक पर विशेष बटन ‘रजिस्टर टू वोट’ उत्तराखंड में आठ अक्टूबर से एक्टिवेट हो जायेगी। फेसबुक उन सभी पांच राज्यों के लिये यह बटन एक्टिवेट करेगी, जहां आगामी विधान सभा चुनाव होने हैं।

प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने फेसबुक की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे युवाओं में मतदाता बनने के प्रति रूझान बढेगा। उन्होंने कहा कि युवा इस देश का भविष्य हैं और लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण पर्व ‘निर्वाचन’ में उनकी भागीदारी जरूर होनी चाहिए।

राधा ने कहा कि प्रदेश में अगले साल एक जनवरी, 2017 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से युवा वोटरों को जोड़ने तथा आम जन में मतदाता जागरूता बढ़ाने के लिये इस बार उ}ाराखण्ड निर्वाचन कार्यालय ने फेसबुक पेज और ट्विटर एकाउंट भी प्रारम्भ किया है।
Advertisement

पूरे भारत में लगभग 16 करोड़ फेसबुक यूजर्स हैं। छह से नौ अक्टूबर तक मणिपुर, पंजाब, गोवा, उत्तराखण्ड तथा उ}ार प्रदेश के लिये फेसबुक ‘रजिस्टर टू वोट’ बटन एक्टिवेट करेगा।
Advertisement

फेसबुक के निदेशक पब्लिक पॉलिसी अंखी दास ने बताया कि फेसबुक को लोगों को जोड़ने की अपनी क्षमता पर गर्व है। फेसबुक को मतदाता जागरूकता के अभियान में अपनी जिम्मेदारी का अहसास है और वह इसे पूरा करने का प्रयास कर रहा है।

अठारह वर्ष से अधिक आयु के फेसबुक यूजर्स को आठ अक्टूबर को उनकी न्यूज फीड में मतदाता पंजीकरण के लिये रिमाइंडर मिलेगा, जहां ‘रजिस्टर टू वोट’ बटन पर क्लिक करने पर वे नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल पर पहुंच जायेंगे। वोटर सर्विस पोर्टल पर वे स्वयं को पंजीकृत करने की अगली कार्यवाही कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, ECI, Elections, Social, India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  3. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  9. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  10. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.