दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी

लगातार Reels देखना, नेगेटिव खबरें स्क्रॉल करना और इंटरनेट पर जरूरत से ज्यादा समय बिताना सेहत पर भारी पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स ने इसे ग्लोबल हेल्थ प्रॉब्लम मानने की मांग की है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 नवंबर 2026 11:17 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनेट का जरूरत से ज्यादा यूज सेहत पर डाल रहा है बुरा असर
  • दुनिया में हर 10 में से एक से ज्यादा व्यक्ति प्रभावित हो सकता है
  • एक्सपर्ट्स ने टेक कंपनियों के एल्गोरिद्म में पारदर्शिता की मांग की है

लगातार नेगेटिव खबरें स्क्रॉल करना और इंटरनेट इस्तेमाल करना सेहत पर पड़ सकता है भारी।

सुबह उठते ही फोन चेक करना, सोशल मीडिया पर Reels देखते रहना या लगातार नेगेटिव खबरें स्क्रॉल करते रहना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। इस आदत को Doomscrolling कहा जाता है। अब एक्सपर्ट्स ने इसे गंभीर वैश्विक जन स्वास्थ्य चिंता (Global Public Health Concern) मानने की मांग की है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में हर 10 में से एक से ज्यादा व्यक्ति प्रोब्लेमेटिक इंटरनेट यूज से प्रभावित हो सकता है।

The Lancet Psychiatry में प्रकाशित जनरल में रिसर्चर्स का कहना है कि इंटरनेट का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कुछ लोगों की सेहत, रिश्तों, पढ़ाई, काम और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में इसे सिर्फ लोगों की व्यक्तिगत आदत मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। रिपोर्ट में डिजिटल प्लेटफॉर्म के कुछ ऐसे फीचर्स पर सवाल उठाए गए हैं, जो यूजर्स को लंबे समय तक ऑनलाइन रखने के लिए डिजाइन किए जाते हैं।

Advertisement

इनमें कभी खत्म न होने वाली स्क्रोलिंग, ऑटोप्ले वीडियोज, व्यक्तिगत सुझाव और बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन्स शामिल हैं। इन फीचर्स की वजह से यूजर्स बिना किसी खास मकसद के भी लगातार कंटेंट देखते रहते हैं। खासकर नेगेटिव खबरों को बार-बार स्क्रॉल करने की आदत मानसिक तनाव और बेचैनी से जुड़ी हो सकती है।

रिपोर्ट में इस Problematic Internet Use के आठ प्रमुख रूप बताए गए हैं। इनमें गेमिंग, जुआ, ऑनलाइन शॉपिंग, पोर्नोग्राफी, सोशल मीडिया का यूज, साइबरबुलिंग, डिजिटल होर्डिंग और साइबरकॉन्ड्रिया (Cyberchondria) शामिल हैं। साइबरकॉन्ड्रिया का मतलब इंटरनेट पर बीमारियों और उनके लक्षणों को लेकर लगातार सर्च करना है, जिससे हेल्थ को लेकर चिंता बढ़ सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, युवा और पहले से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोग इसके प्रति ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं।

रिसर्चर्स ने टेक कंपनियों के एग्लोरिद्म् में पारदर्शिता, डिजिटल प्लेटफॉर्म के स्वतंत्र ऑडिट्स और नुकसान पहुंचाने वाले फीचर्स पर कंट्रोल की मांग की है। रिपोर्ट में ब्रिटेन में प्रोब्लेमेटिक इंटरनेट यूज से जुड़ी आर्थिक और सामाजिक लागत सालाना 10 से 12 अरब पाउंड तक होने का अनुमान भी दिया गया है।

Advertisement

हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंटरनेट का इस्तेमाल बंद करना इसका समाधान नहीं है। जरूरत ऐसे डिजिटल माहौल की है, जहां टेक्नोलॉजी लोगों की सेहत और जीवन को बेहतर बनाए, न कि उन्हें लगातार स्क्रीन से बांधे रखे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  2. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
  3. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  4. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  5. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  7. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  8. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  9. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  10. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.