क्‍या जापानी वैज्ञानिकों ने ‘गायब’ होने की तकनीक खोज ली? देखें वायरल वीडियो

Viral video : दावा किया जा रहा है कि तकनीक जापान के वैज्ञानिकों ने विकसि‍त की है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 नवंबर 2022 19:16 IST
ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
  • एक लड़की को गायब होते हुए दिखाया गया है
  • हालांकि सच वो नहीं, जो कहा जा रहा है

Viral video : इसकी संभावना अधिक है कि वीडियो एडिट‍िंग के जरिए ऐसा दिखाया गया है।

हॉलीवुड फ‍िल्‍म हैरी पॉटर (Harry Potter) में हैरी पॉटर का वह शॉल जैसा लबादा याद है, जिसे ओढ़ने के बाद वह दिखाई नहीं देता था। दावा किया जा रहा है कि कुछ ऐसा ही जापानी वैज्ञानिकों ने भी डेवलप किया है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला के हाथ में कोई ट्रांसपैरंट चीज है। जैसे ही वह उसे अपने शरीर पर लपेटती है, शरीर का वह हिस्‍सा गायब हो जाता है। कहा जा रहा है कि जापानी वैज्ञानिकों ने ऐसी तकनीक ईजाद की है।     

ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में कहा गया है कि जापानी वैज्ञानिकों ने अदृश्‍यता को ईजाद कर लिया है। वीडियो में एक ऑफ‍िस है, जहां अपनी सीट के पास एक लड़की हाथ में कोई चीज पकड़े हुए है। एक ट्रांसपैरंट चीज। वह उसे अपने पैरों पर ओढ़ती है और उसके पैर दिखने बंद हो जाते हैं। फ‍िर वह उसे अपने आगे ले आती है, जिसके बाद वह दिखाई नहीं देती। करीब 14 सेकंड का वीडियो यह जाहिर करता है कि लड़की गायब हुई है और यह तकनीक जापान के वैज्ञानिकों ने ईजाद की है। 
 

हालांकि वीडियो को लेकर किया गया दावा सच नहीं लगता। इसकी संभावना अधिक है कि वीडियो एडिट‍िंग के जरिए ऐसा दिखाया गया है। विशेषज्ञों का दावा है कि यह कोई खोज नहीं है। फिल्मों में वीडियो एडिटिंग में ऐसा काफी किया जाता है। तब  वीडियो शूट करते समय हरे या नीले रंग के कपड़े का इस्‍तेमाल होता है और फुटेज को एडिट करते समय ऐसे जादू दिखाए जाते हैं। विशेषज्ञों के दावे में दम भी नजर आता है। वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि वीडियो के दाईं ओर एक हरे रंग की रेखा है। मुमकिन है कि वीडियो शूट करते समय हरे रंग के कपड़े का इस्‍तेमाल किया गया होगा। 

यूट्यूब पर ऐसे कई वीडियो हैं, जिनमें अदृश्‍यता से जुड़ीं ट्रिक्‍स के बारे में बताया गया है। उनमें हरे कपड़े के इस्‍तेमाल की जानकारी दी गई है। इन वीडियोज को देखकर आप समझ जाएंगे कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह सच नहीं है। दुनिया में जब भी ऐसा आविष्‍कार होगा, तो इस तरह से सामने नहीं आएगा। हो सकता है कि जापनी वैज्ञानिक ही भविष्‍य में ऐसी तकनीक डेवलप कर लें, लेकिन यह वीडियो फेक है!  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Power Days Sale: बंपर डिस्काउंट पर खरीदें Realme P4 Power 5G से लेकर P4 5G और P4x 5G, जानें ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग फर्म Winzo पर ED ने कसा शिकंजा, अटैच किए 470 करोड़ रुपये
  2. क्रिप्टो ट्रेडिंग फ्रॉड में आंध्र प्रदेश के कारोबारी से हुई 1.6 करोड़ रुपये की ठगी
  3. AI Impact Summit: डेटा के बाद अब AI को सस्ता बनाएगा Reliance Jio, 10 लाख करोड़ का होगा निवेश
  4. Nothing Phone 4a सीरीज में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले महीने लॉन्च
  5. AI Impact Summit 2026: Adobe का तोहफा, छात्रों के लिए 'Free' में Photoshop, Firefly और Acrobat!
  6. Infinix ने AI फीचर्स और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया XPAD 30E टैबलेट, जानें कीमत
  7. भारतीय AI स्टार्टअप Sarvam HMD के साथ मिलकर फीचर फोन में लाएगा AI अनुभव!
  8. Apple की चेन्नई में कॉरपोरेट ऑफिस खोलने की तैयारी, कई पोजिशंस के लिए शुरू की हायरिंग
  9. '18 महीने के भीतर AI खत्म कर देगा लाखों नौकरियां!' इस बिजनेसमैन ने बताई वजह
  10. Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया QLED TV X Pro 75, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.