कोरियाई व्लॉगर से बिना रसीद वसूला चालान, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड हुआ पुलिसकर्मी

यह घटना तब हुई जब कोरियाई व्लॉगरस ने पीली रेखा पार कर ली और गलत साइड पर गाड़ी चलाई।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जुलाई 2023 21:38 IST
ख़ास बातें
  • दिल्‍ली पुलिस ने भ्रष्‍टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का उदाहरण दिया
  • एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड
  • कोरीयाई व्लॉगर के चालान के लिए केवल कैश लेने और रसीद न देने का आरोप

Photo Credit: Screengrab from YouTube Video (by @fitvely)

भ्रष्टाचार एक दंडनीय अपराध है और यदि यह देश में किसी विदेशी पर्यटक के साथ किया जाए, तो यह अपराध के साथ-साथ देश के लिए एक शर्मनाक घटना में तबदील हो जाता है। आजकल इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। इसमें दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक कोरियाई शख्स से चालान वसूलता है, लेकिन उसे रसीद नहीं देता है। कोरियाई शख्स एक व्लॉगर है, जिसने ट्रैफिक उल्लंघन किया, लेकिन इस ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उससे चालान के नाम पर केवल नकद लिया, लेकिन उसे रसीद नहीं दी। वीडियो वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हुआ, जिसके बाद दिल्ली ट्रैपिक पुलिस ने इस पर एक अपडेट भी शेयर किया।

दिल्‍ली पुलिस ने भ्रष्‍टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की अपनी नीति को दर्शाते हुए अपने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया। इस पुलिसकर्मी का नाम महेश चंद है। दरअसल एक कोरियाई व्लॉगर (FITVELY) ने इंटरनेट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसका टाइटल था "Give me all the cash” Reasons why you shouldn't drive a car in India.." (मुझे सारी नकदी दे दो, कारण कि आपको भारत में कार क्यों नहीं चलानी चाहिए) था। इस वीडियो में व्लॉगर दिल्ली की सकड़ों पर कार चलाता नजर आ रहा है, लेकिन उससे इस दौरान एक ट्रैफिक उल्लंघन हो गया।
Advertisement

यह घटना तब हुई जब कोरियाई व्लॉगरस ने पीली रेखा पार कर ली और गलत साइड पर गाड़ी चलाई। इसे देखते हुए महेश चंद कार के पास पहुंचा और व्लॉगर को उसके यातायात उल्लंघन के बारे में सूचित किया और उससे अदालत जुर्माना बताते हुए 5,000 रुपये कैश मांगे। व्लॉगर नकदी निकालने के लिए आगे बढ़ा और 500 रुपये का नोट दिया, जिस पर पुलिसकर्मी ने उसे ऑनलाइन दिखाया कि चालान राशि 5,000 रुपये है, 500 रुपये नहीं। इसके बाद व्लॉगर पुलिसकर्मी को मनचाही राशि दे देता है, जिसमें सभी नोट 500 रुपये के होते हैं। शख्स इसमें एक 20 रुपये का नोट भी जोड़ रहा होता है, लेकिन पुलिसकर्मी उसे उस नोट के लिए मना कर देता है।

इसके बाद, पुलिसकर्मी सभी 500 के नोट में से एक नोट व्लॉगर को वापस कर देता है और फिर दोनों हाथ मिलाते हैं और व्लॉगर आगे बढ़ जाता है।
Advertisement

हालांकि, आरोप है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक कोरियाई नागरिक से मनचाहा जुर्माना वसूला और उस शख्‍स को जुर्माने की कोई रसीद भी नहीं दी। वीडियो के इस हिस्से को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया और इसके बाद ये वायरल हो गया। वीडियो करीब एक महीने पुराना है।
Advertisement
 

इस घटना को लेकर अब दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया और लिखा, (अनुवादित) "सोशल मीडिया पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिख रहे संबंधित अधिकारी को जांच होने तक सस्‍पेंड कर दिया गया है।" साथ ही पुलिस ने आगे कहा, "भ्रष्टाचार के प्रति दिल्ली पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है।"

NDTV के अनुसार, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने इस मामले में पूछताछ के दौरान अपना बचाव किया है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कहा कि वो चालान की रसीद देने वाला था, लेकिन इसी बीच कार चालक वहां से चला गया.
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.