भोपाल की सड़क पर गुंडों ने दिखाए फ‍िल्‍मी स्‍टंट, वीडियो वायरल होने के बाद ऐक्‍शन

Stunts on the Roads : वीडियो दिखाता है कि जुबैर और उसके ग्रुप में शामिल लोगों की गाड़‍ियों ने सड़क को कैप्‍चर कर लिया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2022 19:54 IST
ख़ास बातें
  • कुख्‍यात अपराधी जुबैर मौलाना ने तोड़े नियम
  • साथियों संग रोड पर स्‍टंट करता हुआ दिखा
  • गाड़‍ियों ने सड़कों को कैप्‍चर किया हुआ है

Stunts on the Roads : वीडियो में एक कार रिवर्स में भी चलती हुई दिखाई दे रही है। इन्‍हें रोकने-टोकने वाला कोई वहां नजर नहीं आता।

गाड़ी सवार कई लोगों के सड़कों पर हंगामा करने के वीडियो सामने आते रहते हैं। मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आया एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें एक कुख्‍यात अपराधी जुबैर मौलाना (Zubair Maulana) अपने ग्रुप के अन्‍य लोगों के साथ एक चलती हुई जीप पर सवार है और सड़कों पर दादागीरी दिखा रहा है। वीडियो दिखाता है कि जुबैर और उसके ग्रुप में शामिल लोगों की गाड़‍ियों ने सड़क को कैप्‍चर कर लिया है। इसमें एक कार रिवर्स में भी चलती हुई दिखाई दे रही है। इन्‍हें रोकने-टोकने वाला कोई वहां नजर नहीं आता।        

वायरल वीडियो में जुबैर के अलावा करीब 4 अन्य लोग सड़क पर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते हुए दिखाई देते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वीडियो बीते शुक्रवार की रात का था। इसके सामने आने के बाद हंगामा मच गया कि आखिर एक कुख्‍यात अपराधी सड़कों पर इस तरह की हिमाकत दिखा रहा है। 

बताया जाता है कि सभी लोग एक जन्‍मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद देर रात घर लौट रहे थे। रिवर्स में चल रहीं कारों में सवार ग्रुप के किसी मेंबर ने ही यह वीडियो बनाया। वायरल वीडियो पर हंगामा मचने के बाद पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई की गई है। गांधी नगर पुलिस ने जुबैर मौलाना के खिलाफ एफआईआर रजिस्‍टर की है। मध्‍य प्रदेश के गृहमंत्री ने इसको लेकर निर्देश दिए थे। 
 

हालांकि जुबैर के खिलाफ यह कोई पहला मामला नहीं है। सिर्फ भोपाल के थानों में उसके खिलाफ करीब 65 आपराधिक मामले दर्ज हैं। ध्‍यान रखने वाली बात है कि पब्लिक रोड पर इस तरह के स्‍टंट दिखाना अवैध तो है ही, खतरनाक भी है। इसके बाद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जुबैर पहले भी ऐसे खतरनाक स्‍टंट को सड़कों पर कर चुका है। तब भी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हालांकि सख्‍त ऐक्‍शन लिया जाता, तो शायद इस बार वह ऐसी हरकत नहीं करता। वीडि‍यो देखने से पता चलता है कि जुबैर और उसके साथी किस तरह से लोगों की और अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। चलती हुई जीप पर खड़ा ए‍क शख्‍स साथ में चल रही कार पर भी पैर रखता है और कुछ देर बाद हटा लेता है।  

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Hitachi Cooling & Heating 2026 AC भारत में हुए लॉन्च, 5 साल तक की वारंटी, स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. PS Plus Games (May 2026): फ्री में खेलें 3 बड़े प्रीमियम गेम्स, लिस्ट में EA Sports FC 26 भी शामिल
  4. Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
  5. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
  6. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. OnePlus Pad 4 हुआ 13MP कैमरा, 13380mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. PS Plus Games (May 2026): फ्री में खेलें 3 बड़े प्रीमियम गेम्स, लिस्ट में EA Sports FC 26 भी शामिल
  2. Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
  3. OnePlus Pad 4 हुआ 13MP कैमरा, 13380mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म
  6. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
  8. 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
  9. Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
  10. Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.