Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार

इसे चीन का यूट्यूब भी कहा जाता है। कंपनी ने ग्लोबल लेवल पर अपने विस्तार की बड़ी योजना बनाई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अगस्त 2026 07:49 IST
ख़ास बातें
  • इसे चीन का YouTube भी कहा जाता है।
  • यह ऐप गूगल के प्ले स्टोर पर पहले से ही उपलब्ध है।
  • यह ऐप एनीमे (anime), गेमिंग और यूजर जनरेटेड कंटेंट पर केंद्रित है।

चीन की बिलीबिली (Bilibili) ऐप अब ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने जा रही है।

चीन की बिलीबिली (Bilibili) ऐप अब ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने जा रही है। इसे चीन का YouTube भी कहा जाता है। यह ऐप गूगल के प्ले स्टोर पर पहले से ही उपलब्ध है, और अब iOS पर भी बहुत जल्द उपलब्ध होने वाला है। बिलीबिली (Bilibili) ऐप एक लोकप्रिय वीडियो-स्ट्रीमिंग और कम्युनिटी प्लेटफार्म है जो एनीमे (anime), गेमिंग और यूजर जनरेटेड कंटेंट पर केंद्रित है। यानी जिस तरह Google का YouTube यूजर कंटेंट पर चलता है, उसी तरह Bilibili भी है। अब यह ऐप YouTube को टक्कर देने की पूरी तैयारी कर चुका है और दुनियाभर में यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाए जाने के लिए रेडी है। 

चीन का पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बिलिबिली (Bilibili) आधिकारिक तौर पर ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। इसे चीन का यूट्यूब भी कहा जाता है। कंपनी ने ग्लोबल लेवल पर अपने विस्तार की बड़ी योजना बनाई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Bilibili से जुड़े अधिकारिक अकाउंट पर इसकी घोषणा कर दी गई है। ऐप Google Play Store पर पहले से ही उपलब्ध हो चुका है और डाउनलोड किया जा सकता है। 

We've just launched the intl app globally (currently on Android, iOS coming soon; and more countries coming soon)

Globally distributed content, better localization & easier sign ups with no identity verification...and more localization optimization and features to come!… pic.twitter.com/5H7maZSMQh

— bilibili Creator Hub (@bilibili_create) August 19, 2026


बिलीबिली (Bilibili) एक इंग्लिश भाषा वाली साइट लाने की योजना बना रही है। इसके नए इंटरनेशनल ऐप से पहचान वेरिफाई करने की अनिवार्यता हटा दी गई है। ऐप पर अकाउंट बनाने के लिए अब पासपोर्ट या ID डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे पहले चीन से बाहर ऐप को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को ID या पहचान का सत्यापन करवाना जरूरी होता था। लेकिन अब यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होने वाला है। चीनी प्लेटफार्म पर अब दुनियाभर के यूजर्स अपना अकाउंट बना सकेंगे और इसे YouTube की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे।  

ग्लोबल क्रिएटर्स के लिए मार्केटिंग करने वाले एक नए X अकाउंट के अनुसार, US और चीनी साइटों पर कंटेंट एक जैसा होगा। क्रिएटर्स के साथ शेयर किए गए एक पिच डॉक्यूमेंट में बिलीबिली (Bilibili) के ऑडियंस को Gen Z वाले, अच्छी तरह से पढ़े-लिखे लोगों के तौर पर बताया गया है। इतना ही नहीं, ब्रांड पार्टनरशिप के लिए एक मार्केटप्लेस भी तैयार किया जा रहा है। कंपनी लॉस एंजिल्स, लंदन, मैक्सिको सिटी, साओ पाउलो, इस्तांबुल और टोक्यो में कम्युनिटी मैनेजर भी हायर कर रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला iQOO का जबरदस्त स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  4. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  5. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  6. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  7. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  8. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.