बिल्ली ने भेज दिया रेजिग्नेशन ईमेल, मालकिन ने गंवा डाली नौकरी!

दक्षिण-पश्चिमी चीन के चोंगकिंग में रहने वाली इस महिला ने अपने लैपटॉप पर रेजिग्नेशन ईमेल तैयार किया था। हालांकि, महिला कथित तौर पर नौकरी छोड़ने को लेकर असमंजस में थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जनवरी 2025 20:29 IST
ख़ास बातें
  • महिला ने अपने लैपटॉप पर रेजिग्नेशन ईमेल तैयार किया था
  • हालांकि, महिला कथित तौर पर नौकरी छोड़ने को लेकर असमंजस में थी
  • उसकी एक बिल्ली डेस्क पर कूद गई और 'Send' बटन दबा दिया

Photo Credit: Pixabay

चीन में एक 25 वर्षीय महिला को अपनी नौकरी और साल के अंत का बोनस हाथ से गंवाना पड़ गया, क्योंकि उसकी बिल्ली ने गलती से ईमेल के जरिए इस्तीफा भेज दिया था। इस महिला के पास कथित तौर पर नौ बिल्लियां हैं। महिला ने 5 जनवरी को रेजिग्नेशन ईमेल का ड्राफ्ट तैयार किया था, लेकिन वह इस दुविधा में थी कि इसे भेजना चाहिए या नहीं, क्योंकि उसे अपने पालतू जानवरों की देखभाल के लिए नौकरी की जरूरत थी। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि इस महिला की बिल्ली को उसकी नौकरी खासा पसंद नहीं थी।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी चीन के चोंगकिंग में रहने वाली इस महिला ने अपने लैपटॉप पर रेजिग्नेशन ईमेल तैयार किया था। हालांकि, महिला कथित तौर पर नौकरी छोड़ने को लेकर असमंजस में थी। उसे अपनी नौ बिल्लियों को पालने के लिए इस नौकरी की जरूरत भी थी। स्थिति ने गंभीर मोड़ तब लिया, जब उसकी एक बिल्ली डेस्क पर कूद गई और 'Send' बटन दबा दिया।

इतना ही नहीं, यह क्षण उसके घर के CCTV कैमरे में कैप्चर भी हुआ। उसने इस दुर्घटना के बारे में बताने के लिए तुरंत अपने बॉस से संपर्क भी किया और बताया कि कैसे उसकी बिल्ली ने ईमेल भेजा, लेकिन परिणाम महिला के हक में नहीं था। रिपोर्ट बताती है कि उसने अपनी नौकरी और साल के अंत का बोनस खो दिया। महिला ने कहा कि वह स्प्रिंग फेस्टिल के बाद नई नौकरी तलाशने की योजना बना रही थी। 

यह पहली बार नहीं है जब किसी पालतू जानवर ने अपने मालिक के लिए परेशानी खड़ी की हो। एक रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड के उडोन थानी प्रांत में सार्जेंट मेजर जिट्टाकोर्न तलंगजीत का पालतू कुत्ता, लैब्राडोर-गोल्डन रिट्रीवर, एक विस्फोटक डिवाइस घर ले आया था। सार्जेंट ने पहले अपने चार साल के बेटे को कुत्ते द्वारा लाए गए डिवाइस को पकड़े हुए पाया। गनीमत रही कि इस संदिग्ध डिवाइस को सार्जेंट ने पहचान लिया और तुरंत उसे सूखी घास से भरे गत्ते के डिब्बे में रख दिया और सुरक्षा के लिए रबर टायर से ढक दिया। बाद में उन्होंने बम को निष्क्रिय करने के लिए पुलिस और बम निरोधक अधिकारियों को बुलाया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CAT, Resignation
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  2. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  3. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  4. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  5. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  6. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  7. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  9. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  10. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.