• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Komaki Cat 2.0 NXT: ये इलेक्ट्रिक मोपेड फुल चार्ज में चलता है 140 Km, उठा सकता है 350 किलो वजन

Komaki Cat 2.0 NXT: ये इलेक्ट्रिक मोपेड फुल चार्ज में चलता है 140 Km, उठा सकता है 350 किलो वजन

Komaki Cat 2.0 NXT की एक्स-शोरूम कीमत 99,500 रुपये रखी गई है। कंपनी इस मॉडल के साथ लास्ट-माइल डिलीवरी ऑपरेटरों को लक्षित कर रही है।

Komaki Cat 2.0 NXT: ये इलेक्ट्रिक मोपेड फुल चार्ज में चलता है 140 Km, उठा सकता है 350 किलो वजन

Komaki Cat 2.0 NXT की कीमत 99,500 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है

ख़ास बातें
  • Komaki Cat 2.0 NXT की एक्स-शोरूम कीमत 99,500 रुपये रखी गई है
  • कोमाकी ने 30 अप्रैल तक 5,000 रुपये का कैशबैक ऑफर भी पेश किया है
  • Cat 2.0 NXT को 42 Ah LiPO4 बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप Komaki ने सोमवार, 1 अप्रैल को भारत में Cat 2.0 NXT इलेक्ट्रिक मोपेड लॉन्च किया। कंपनी का दावा है कि मोपेड सिंगल चार्ज में 140 किलोमीटर की रेंज निकाल सकता है। इसकी टॉप स्पीड 79 किमी प्रति घंटा बताई गई है। पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स मार्केट तेजी से इलेक्ट्रिफिकेशन की तरफ रुख कर रही है और अब, कंपनियां कमर्शियल उद्देश्य से इस्तेमाल होने वाले टू-व्हीलर्स को भी इलेक्ट्रिक रूप दे रहे हैं। इनमें सबसे बड़ी डिमांड ज्यादा स्पेस और लॉन्ग रेंज की होती है और ऐसा प्रतीत होता है कि नया Cat 2.0 NXT इलेक्ट्रिक मोपेड इसी उद्देश्य को पूरा करने का दावा कर रहा है।

Komaki Cat 2.0 NXT की एक्स-शोरूम कीमत 99,500 रुपये रखी गई है। कंपनी इस मॉडल के साथ लास्ट-माइल डिलीवरी ऑपरेटरों को लक्षित कर रही है। ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कोमाकी ने 30 अप्रैल तक 5,000 रुपये का कैशबैक ऑफर भी पेश किया है।

इसकी खासियतों की बात करें, तो Cat 2.0 NXT को 42 Ah LiPO4 बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है, जिसे लेकर कंपनी दावा करती है कि यह फुल चार्ज में 110 किमी से 140 किमी के बीच की रेंज दे सकती है। इसकी टॉप स्पीड 79 किमी प्रति घंटा है। यह ईवी अपने लास्ट-माइल डिलीवरी ऑपरेशन के लिए डिजाइन की गई है, ऐसे में कंपनी का दावा है कि यह 350 किलोग्राम तक का भार उठाने में सक्षम है। इलेक्ट्रिक मोपेड कन्वर्टिबल सीटिंग वाले लोहे के फ्रेम पर आधारित है।  Cat 2.0 NXT में एक पोर्टेबल चार्जर मिलता है और बैटरी को चार से पांच घंटे के बीच पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है।

मोपेड फ्रंट एलईडी लाइट्स, पार्किंग असिस्ट, रिवर्स असिस्ट, डुअल डिस्क ब्रेक सिस्टम और छह हाइड्रोलिक रियर सस्पेंशन से लैस आता है। इसमें एक फोल्डेबल बैकरेस्ट, एक्स्ट्रा स्टोरेज स्पेस, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डिवाइसेज को चार्ज करने के लिए यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »