अपने आप को फिट रखने के लिए बर्तन धोने के लिक्विड से बनाया ट्रेडमिल, आनंद महिंद्रा का जीत लिया दिल, देखें वायरल वीडियो

अरबपति बिजनेस द्वारा शेयर किए गए इस वायरल वीडियो को अब तक 17 लाख बार देखा जा चुका है। वहीं, आनंद महिंद्रा के ट्वीट को 64 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जनवरी 2023 15:29 IST
ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया
  • एक शख्स के जुगाडू ट्रेडमिल से हुए प्रभावित
  • शख्स के इनोवेशन को मजाक में 'इनोवेशन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड देने की बात कही

आनंद महिंद्रा अकसर Twitter पर दिलचस्प वीडियो को शेयर करते रहते हैं

जुगाड़ से क्या कुछ नहीं हो सकता है। कई बार लोग जुगाड़ से ऐसी चीजें बना देते हैं, जो लोगों के होश उड़ा देती हैं, तो कुछ ऐसे अतरंगी जुगाड़ होते हैं, जो लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अकसर ऐसे जुगाड़ों की तारीफ किया करते हैं और इन्हें अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर भी करते हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक व्यक्ति ने बड़े अतरंगी अंदाज में अपने किचन में ट्रेडमिल जैसा एक्सरसाइज करने का जुगाड़ खोजा है।

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर करते हुए यह भी लिखा है कि इस व्यक्ति को उसकी इनोवेशन के लिए अवॉर्ड मिलना चाहिए। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "दुनिया में सबसे कम लागत वाली ट्रेडमिल। और इस साल के इनोवेशन अवार्ड की ट्रॉफी जाती है..." 
 

दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इस शख्स ने अपने किचन के फ्लोर पर बर्तन धोने के लिक्विड की कुछ बूंदे डाली और उसके ऊपर थोड़ा पानी डाला। इससे फर्श बेहद चिकना हो गया। इसके बाद इस शख्स ने फर्श पर ट्रेडमिल पर भागने की नकल की। उसने किचन स्लैब को पकड़ा और अलग-अलग स्पीड से भागना शुरू किया। ये देखने में बिल्कुल ट्रेडमिल पर चलने और भागने जैसा था।

अरबपति बिजनेस द्वारा शेयर किए गए इस वायरल वीडियो को अब तक 17 लाख बार देखा जा चुका है। वहीं, आनंद महिंद्रा के ट्वीट को 64 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
Advertisement

ट्वीट पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने हिदायत देते हुए लिखा, "सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। इसके लिए सावधानी जरूर बरतनी चाहिए।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "ट्रेडमिल रनिंग के कुछ देर बाद..शख्स फर्श पर गिर गया।" 
Advertisement
 

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर एक यूजर लिखता है, "सर अगर मैं अपनी रसोई में यह कोशिश करता हूं तो मेरी पत्नी सुनिश्चित करेगी कि मैं मैराथन धावक बन जाऊं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , jugaad, Anand Mahindra, Anand Mahindra tweet
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  4. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  3. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  4. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  5. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  6. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  7. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  10. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.