बच्चों को स्मार्टफोन देने वाले माता-पिता को आनंद महिंद्रा ने दी चेतावनी, शेयर की ये अहम स्टडी, आप भी पढ़ें

ग्लोबल माइंड प्रोजेक्ट द्वारा की गई इस ग्लोबल स्टडी के डेटा का उपयोग करते हुए पता लगाया गया कि जिस उम्र में बच्चे को स्मार्टफोन या टैबलेट दी जाती है, वहां से उम्र बढ़ने के साथ व्यस्कता तक पहुंचते हुए उसकी मानसिक हेल्थ पर कैसा प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 मई 2023 20:34 IST
ख़ास बातें
  • इस सर्वे में 18 से 24 वर्ष की उम्र के 27,969 लोगों को शामिल किया गया
  • इसे जनवरी और अप्रैल 2023 के बीच किया गया था।
  • कम उम्र के बच्चों को फोन देने से मानसिक स्वास्थय पर पड़ता है गलत असर

आनंद महिंद्रा अकसर Twitter पर दिलचस्प वीडियो को शेयर करते रहते हैं

बच्चों द्वारा स्मार्टफोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल उनके मानसिक स्वास्थय पर बुरा असर डाल सकता है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी इससे जुड़ी एक स्टडी को शेयर किया है, जो बताती है कि हमें बच्चों को समय से पहले स्मार्टफोन क्यों नहीं देना चाहिए। इसमें बताया गया है कि घंटों तक स्मार्टफोन से चिपके रहना बच्चों की उम्र बढ़ने के साथ उनके मानसिक स्वास्थय पर बुरा प्रभाव डालता है।

आनंद महिंद्रा ने सोमवार को ट्विटर पर Sapien Labs और Krea Universiry, AP द्वारा किए गए शोध को शेयर किया। उन्होंने अपने फॉलोअर्स से बच्चों द्वारा जरूरत से ज्यादा स्मार्टफोन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान से आगाह कराया और उन्हें स्टडी को पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, (अनुवादित) ""अविश्वसनीय रूप से परेशान करने वाला। सेपियन लैब्स और क्री यूनिवर्सिटी, एपी द्वारा किए जा रहे शोध से पता चलता है कि जिस उम्र में एक बच्चा पहली बार स्मार्टफोन का मालिक होता है, वह वयस्कता में उनकी मानसिक भलाई को प्रभावित करता है। मैं माता-पिता से सावधानी और संयम बरतने का आग्रह करने वाले कई अन्य लोगों में शामिल हूं।"
 

ग्लोबल माइंड प्रोजेक्ट द्वारा की गई इस ग्लोबल स्टडी के डेटा का उपयोग करते हुए पता लगाया गया कि जिस उम्र में बच्चे को स्मार्टफोन या टैबलेट दी जाती है, वहां से उम्र बढ़ने के साथ व्यस्कता तक पहुंचते हुए उसकी मानसिक हेल्थ पर कैसा प्रभाव पड़ता है।

इस सर्वे में 18 से 24 वर्ष की उम्र के 27,969 लोगों को शामिल किया गया और इसे जनवरी और अप्रैल 2023 के बीच किया गया था। स्टडी में हिस्सा लेने वालों के मानसिक स्वास्थ्य भागफल (MHQ) स्कोर की रिपोर्ट तैयार की गई और उस उम्र के साथ तुलना की गई थी, जब उन्होंने अपना पहला स्मार्टफोन या टैबलेट प्राप्त किया था।

इससे पता चला कि जिन लोगों को देर में स्मार्टफोन प्राप्त हुआ, बढ़ती उम्र के साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य में लगातार सुधार हुआ और पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक महत्वपूर्ण सुधार देखा गया। वहीं, जिन्हें पहले स्मार्टफोन मिल गया, उनके अंदर उम्र बढ़ने के साथ आत्मघाती विचारों, आक्रामकता, वास्तविकता से अलग होने और मतिभ्रम जैसी समस्याओं के साथ मानसिक स्वास्थय में गिरावट हुई।
Advertisement

कुल मिलाकर इससे पता चला कि कम उम्र में स्मार्टफोन लेना, खासकर 10 साल की उम्र से पहले, महिलाओं के बीच चिकित्सकीय रूप से खराब मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा था। जबकि पुरुषों के बीच प्रवृत्ति कम स्पष्ट थी, फिर भी उन्होंने बड़ी उम्र में स्मार्टफोन स्वामित्व के साथ बेहतर मानसिक स्वास्थ्य को दर्शाया।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  2. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  3. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  4. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  6. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  7. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  8. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  9. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.