Viral Video: फ्री का खाना खाने पहुंचा MBA छात्र, पकड़े जाने पर धोने पड़े बर्तन, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फ्री का खाना खाने पहुंचा एक शख्स बर्तन थोता हुआ नजर आ रहा है। जबलपुर में रहने वाले इस छात्र से ना सिर्फ बर्तन धुलवाए गए बल्कि कई तरह के सवाल भी पूछे गए।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2022 20:51 IST
ख़ास बातें
  • फ्री का खाना खाने गए शख्स से धुलवाए गए बर्तन
  • एमबीए के छात्र को मिली फ्री का खाना खाने की सजा
  • मध्यप्रदेश की शादी में फ्री खाना खाने पहुंचा था छात्र

मध्य प्रदेश में हो रहे एक शादी में ये शख्स बिन बुलाए ही खाना खाने पहुंच गया। जहां पकड़े जाने के बाद उसे बर्तन धोने को मजबूर किया गया।

Viral Video:  मध्य प्रदेश में हो रही एक शादी में एक शख्स बिन बुलाए ही खाना खाने पहुंच गया। जहां पकड़े जाने के बाद उसे बर्तन धोने को मजबूर किया गया। इतना ही नहीं बर्तन धुलवाते हुए इस लड़के की वीडियो भी बनाई गई। वीडियो बनाने वाले ने इस लड़के से तमाम तरह के सवाल भी किए। वीडियो में पूछे गए सवाल से ये पता चला कि खाना खाने वाला एमबीए का छात्र है। पकड़े जाने पर उससे कहा गया कि, तुम जानते हो कि फ्री का खाना खाने की सजा क्या होती है?' और इसके बाद उससे सारे बर्तन धुलवाए गए।

वीडियो बनाते हुए लड़के से कई और सवाल भी पूछे गए। वीडियो बनाने वाले ने छात्र से पूछा, क्या तुम अपने घर पर बर्तन नहीं धोते ? कहां के रहने वाले हो ? जिसका जवाब देते हुए छात्र बताता है कि वो जबलपुर का रहने वाला है और भोपाल से अपनी एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। जिस पर वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कहता है, तुम एमबीए कर रहे हो और तुम्हारे घर वाले तुम्हें पैसे नहीं भेजते ? तुम जबलपुर का नाम खराब कर रहे हो ? आगे वो व्यक्ति बर्तन धो रहे छात्र से पूछता है...प्लेट धोने के बाद तुम्हें कैसा लग रहा है ? जिस पर छात्र कहता है, ‘फ्री का खाना खाया है तो कुछ तो करना पड़ेगा।‘
Advertisement
 
इस घटना की ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुए जिसे देखने के बाद लोगों ने इस तरह के व्यवहार को बहुत गलत बताया। एक यूजर ने कहा- ‘ये कुछ ज्यादा ही हो गया।‘ दूसरे ने कहा, ‘छात्र ऐसा करते हैं उसके लिए इस तरह की सजा ठीक नहीं है।‘ वहीं एक यूजर ने कहा कि, ‘अगर वो खाना खा चुका था तो पैसे ले लेते।‘ तो एक यूजर ने लिखा, ‘वीडियो बनाने वाले से प्लेट चटवाकर साफ करनी चाहिए।‘
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  6. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  7. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  8. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  10. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.