Video : 10 हजार रुपये में बच्‍चे ने कबाड़ से बना दी 7 सीटर सोलर गाड़ी! हर्ष गोयनका ने शेयर किया वीडियो, देखें

Video : 38 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपने वीकल के बारे में बता रहा है। वह कहता है कि यह 7 सीटर वीकल सोलर पावर से चलता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 मई 2023 10:28 IST
ख़ास बातें
  • आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हैं हर्ष गोयनका
  • सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं वीडियो भी
  • उन्‍होंने 7 सीटर वीकल का वीडियो शेयर किया है

Video : लड़का दावा करता है कि गाड़ी 200 किलोमीटर से ज्‍यादा जा सकती है और जबतक धूप रहेगी, चलती रहेगी।

Photo Credit: Video Grab

सोशल मीडिया में तमाम सेलिब्र‍िटी, बिजनेसमैन सक्र‍िय रहते हैं। उनमें से कुछ लोग मनोरंजक और दिलचस्‍प शैक्षणिक वीडियोज अपने अकाउंट पर शेयर करते हैं। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा के शेयर किए गए वीडियोज हमने आपको कई बार पढ़ाए-दिखाए हैं। आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) भी वीडियोज पोस्‍ट करते हैं। उनके ट्वीट सोशल मीडिया में काफी पसंद किए जाते हैं। इस बार हर्ष गोयनका ने कबाड़ से बने एक 7 सीटर वीकल का वीडियो पोस्‍ट किया है। यह गाड़ी एक लंबे स्‍कूटर जैसी नजर आती है, जिसकी छत ई-रिक्‍शा स्‍टाइल की है। छत पर सोलर पैनल लगे हैं, जिनसे गाड़ी को पावर मिलती है। 
 
वीडियो पोस्‍ट करते हुए हर्ष गोयनका ने लिखा, एक प्रोडक्‍ट में इतना सस्‍टनेबल इनोवेशन- स्‍क्रैप से बना 7 सीटर वीकल, सोलर एनर्जी और धूप से छाया भी। इस तरह के इनोवेशंस मुझे हमारे भारत पर गर्व कराते हैं। 
Advertisement

38 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपने वीकल के बारे में बता रहा है। वह कहता है कि यह 7 सीटर वीकल धूप से चलता है। लड़का दावा करता है कि गाड़ी 200 किलोमीटर से ज्‍यादा जा सकती है और जबतक धूप रहेगी, चलती रहेगी। लड़का बताता है कि 7 सीटर वीकल की लागत 8 से 10 हजार रुपये है। वह कहता है कि पूरी गाड़ी को कबाड़ से बनाया गया है। फ‍िर लड़का, वीकल में बैठी सवारियों को दिखाता है। कुल 7 लोग उस लंबे स्‍कूटर में सवार दिखाई देते हैं। गाड़ी काफी तेज चलती नजर आती है। 
 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इस वीडियो को मूल रूप से असद अब्दुल्ला द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। हर्ष गोयनका ने 29 अप्रैल को वीडियो शेयर किया था, जिसे 75 हजार से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को करीब 3200 लाइक्‍स भी मिले हैं। इस वीडियो पर तमाम यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और लड़के के इनोवेशन की तारीफ की जा रही है। 

वीडियो शेयर करने के लिए कई यूजर्स ने हर्ष गोयनका का धन्‍यवाद किया। एक यूजर ने लिखा, शानदार! सीमित परिस्थितियों में साधन जुटाने के लिए यह यह वीडियो हमें प्रेरित करता है। एक शख्‍स ने लिखा कि इस तरह के इनोवेशन सभी को प्राउड फील कराते हैं। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  2. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  3. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  4. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  5. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  6. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  7. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  8. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  9. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.