375 साल से लापता दुनिया का 8वां महाद्वीप मिला, क्‍या है Zealandia? जानें

worlds 8th continent : समुद्र तल से मिले चट्टानों के सैंपल के आंकड़ों का इस्‍तेमाल करके महाद्वीप को खोजा गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 सितंबर 2023 09:45 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने खोजा 8वां महाद्वीप
  • करीब 375 साल बाद तैयार हुआ नया मैप
  • चट्टानों के सैंपल के आंकड़ों से हुई खोज

जीलैंडिया का क्षेत्रफल 1.89 मिलियन वर्ग मील है, जो इसे एक विशाल महाद्वीप बनाता है।

Hiding continent : करीब 375 साल बाद भूवैज्ञानिकों ने एक ऐसे महाद्वीप (continent) की खोज की है जो अबतक हमारी नजरों से छुपा हुआ था। वैज्ञानिकों की एक टीम ने जीलैंडिया (Zealandia) या ते रिउ-ए-माउई (Te Riu-a-Maui) कहे जाने वाले इस महाद्वीप का नया मैप तैयार किया है। समुद्र तल से मिले चट्टानों के सैंपल के आंकड़ों का इस्‍तेमाल करके महाद्वीप को खोजा गया। यह स्‍टडी टेक्टोनिक्स जर्नल में पब्लिश हुई है। 

BBC की एक रिपोर्ट के अनुसार, जीलैंडिया का क्षेत्रफल 1.89 मिलियन वर्ग मील है, जो इसे एक विशाल महाद्वीप बनाता है। यह मेडागास्कर से लगभग 6 गुना बड़ा है। वैज्ञानिकों की टीम का कहना है कि असल में 7 नहीं, 8 महाद्वीप हैं। और इस नए महाद्वीप ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह दुनिया की सबसे छोटी, पतली और युवा दुनिया है।  

अगर आप जीलैंडिया में बसने की सोच रहे हैं, तो रुकिए। दरअसल, नए महाद्वीप का 94 फीसदी हिस्‍सा पानी के अंदर है। रिपोर्ट के अनुसार, खोज का हिस्‍सा रहे न्यूजीलैंड क्राउन रिसर्च इंस्टीट्यूट के भूविज्ञानी एंडी टुलोच ने कहा है कि यह इस बात का उदाहरण है कि किसी चीज को सामने लाने में कितना टाइम लग जाता है। 

साइंटिस्‍ट का कहना है कि जीलैंडिया को स्‍टडी करना हमेशा से एक कठिन काम रहा। इसके लिए जो ज्‍यादातर सैंपल जुटाए गए, उन्‍हें ड्रिलिंग के जरिए हासिल किया गया। नए मैप के जरिए जीलैंडिया महाद्वीप की जियोलॉजिकल विशेषताओं का भी पता चलता है। खास यह है कि किसी जमाने में जीलैंडिया मूल रूप से गोंडवाना के महाद्वीप का हिस्‍सा था। 

स्‍टडी में यह नहीं बताया गया है कि क्‍या कभी दुनिया का 8वां महाद्वीप पानी से बाहर आएगा। अगर सैकड़ों साल बाद भी ऐसा होता है तो इंसान को प्रवास के लिए एक नई जगह मिल सकती है। जीलैंडिया के नए मैप ने वैज्ञानिक समुदाय को भविष्‍य में नई स्‍टडी के लिए उत्‍साहित किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  2. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  3. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में ₹80,199 MRP वाला 65 इंच TV सिर्फ ₹37,349 में, ऐसे मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  2. OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite 5G vs Tecno Spark 50 5G: ₹20000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. Apple ऐप स्टोर से हटाया गया Telegram, अब डाउनलोड नहीं कर पाएंगे यूजर्स
  4. Elon Musk की नेटवर्थ 600 अरब डॉलर घटी, Tesla और SpaceX  के शेयर्स में गिरावट का असर
  5. भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  7. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
  8. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  9. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  10. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.