Corona : भारत समेत 25 से ज्‍यादा देशों में मिला XBB.1.5 वैरिएंट कितना खतरनाक? जानें

अनऑफ‍िशियली इसे ‘क्रैकेन’ नाम से भी पुकारा जा रहा है। इस वैरिएंट को सबसे पहले पिछले साल अक्‍टूबर में पहचाना गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जनवरी 2023 18:26 IST
ख़ास बातें
  • यह वैरिएंट पूरी दुनिया में फैल रहा है
  • भारत में भी इस वैरिएंट के केस सामने आए हैं
  • इसे सबसे पहले अमेरिका में पहचाना गया था

भारत में भी इस वैरिएंट के केस सामने आए हैं। हम आपको XBB.1.5 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

कोरोना (Corona) ने एक बार फ‍िर दुनिया को डरा दिया है। हाल में हमने देखा कि कोविड के BF.7 वैरिएंट ने किस कदर चीन में ‘तबाही' मचाई। अब इसके एक और वैरिएंट ने चिंतित कर दिया है। यह ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट है, जिसे XBB.1.5 के रूप में पहचाना गया है। अनऑफ‍िशियली इसे ‘क्रैकेन' नाम से भी पुकारा जा रहा है। इस वैरिएंट को सबसे पहले पिछले साल अक्‍टूबर में पहचाना गया था। अमेरिका के न्‍यू यॉर्क में इसका पता चला था। अब यह वैरिएंट पूरी दुनिया में फैल रहा है। भारत में भी इस वैरिएंट के केस सामने आए हैं। हम आपको XBB.1.5 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं। 
 

ओमिक्रॉन की XBB शाखा से निकला है XBB.1.5 वैरिएंट

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO के अनुसार, XBB.1.5 का जन्‍म ओमिक्रॉन फैमिली के "XBB" शाखा से हुआ है। इसी से ओमिक्रॉन के दो और वैरिएंट BA.2.10.1 और BA.2.75 भी निकले थे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जैसे-जैसे ओमिक्रॉन के XBB वायरस फैलते गए, उन्होंने एक नए म्‍यूटेशन XBB.1.5 को जन्‍म दिया जिसे "क्रैकेन" भी कहा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वैरिएंट में F486P नाम का एक म्‍यूटेशन हुआ है, जो कोशिकाओं को कसकर पकड़ने की क्षमता रखता है। 
 

अमेरिका और यूरोप में दिख रहा असर

हाल में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने बताया था कि XBB.1.5 वैरिएंट अमेरिका और यूरोप में तेजी से फैल रहा है। अबतक इसे 25 से ज्‍यादा देशों में रिपोर्ट किया गया है। इनमें अमेरिका और ब्रिटेन के अलावा ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, कनाडा, इस्राइल और जर्मनी जैसे देश शामिल हैं। भारत में इस वैरिएंट के अबतक 8 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। 
 

तेजी से फैलता है XBB.1.5 वैरिएंट

कोरोना का नया वैरिएंट XBB.1.5  कितनी तेजी से फैलता है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिसंबर की शुरुआत में अमेरिका में कोविड के मामलों में इसकी 2 फीसदी भागीदारी थी, जो दिसंबर के आखिर में 40 फीसदी तक पहुंच गई। यानी अमेरिका में रिपोर्ट हो रहे करीब आधे कोविड केस XBB.1.5 वैरिएंट के थे। 
 

क्‍या कारगर हैं वैक्‍सीन? 

हालांकि अभी यह देखा जाना बाकी है कि ओमिक्रॉन का XBB.1.5 वैरिएंट कोरोना के पिछले वैरिएंट्स के मुकाबले कितना गंभीर हो सकता है। अच्‍छी बात यह है कि कोविड की मौजूदा वैक्‍सीन इस वैरिएंट के खिलाफ भी कारगर हैं। न्यू इंग्लैंड जर्नल में पब्लिश एक एक रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि मॉडर्न और फाइजर के अपडेटेड बूस्‍टर XBB वायरस से सुरक्षा प्रदान करते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Corona, Omicron, Kraken variant, science news latest
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.