Black Hole के अंदर क्‍या? Nasa के इस Video में देख‍िए

Black Hole : नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के खगोल भौतिकीविद् (Astrophysicist) जेरेमी श्निटमैन ने साइंटिस्‍ट ब्रायन पॉवेल के साथ मिलकर प्रोजेक्‍ट को लीड किया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 मई 2024 13:37 IST
ख़ास बातें
  • नासा ने किया एक स‍िम्‍युलेशन
  • सुपरकंप्‍यूटर की मदद से ब्‍लैक को समझने की कोशिश
  • तैयार किया दिलचस्‍प वीडियो

प्रोजेक्‍ट के तहत 'सुपरकंप्यूटर' की मदद ली गई। इसमें एक ब्‍लैक होल को टटोला गया, जिसका केंद्र हमारी आकाशगंगा के जितना है।

Photo Credit: Nasa

Black Hole ऐसी पहेली हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिक बहुत ज्‍यादा नहीं जानते। ब्‍लैक होल ब्रह्मांड में ऐसी जगहें हैं, जहां फ‍ि‍ज‍िक्‍स का कोई नियम काम नहीं करता। वहां सिर्फ गुरुत्वाकर्षण है और घना अंधेरा। ब्‍लैक होल्‍स का गुरुत्वाकर्षण इतना पावरफुल होता है, कि उसके असर से रोशनी भी नहीं बचती। जो भी चीज ब्‍लैक होल के अंदर जाती है, वह बाहर नहीं आ सकती। ब्‍लैक होल को समझाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने अपने सुपरकंप्यूटर पर एक इमर्सिव विजुअलाइजेशन बनाया है। वीडियो में ब्‍लैक के चारों ओर क्‍या हो सकता है, यह बताने की कोशिश की गई है। देखा जा सकता है कि ब्‍लैक होल के अंदर एक सीमा से आगे कुछ नहीं रहता। प्रकाश भी नजर नहीं आता। 

नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के खगोल भौतिकीविद् (Astrophysicist) जेरेमी श्निटमैन ने साइंटिस्‍ट ब्रायन पॉवेल के साथ मिलकर प्रोजेक्‍ट को लीड किया। प्रोजेक्‍ट के तहत 'सुपरकंप्यूटर' की मदद ली गई। इसमें एक ब्‍लैक होल को टटोला गया, जिसका केंद्र हमारी आकाशगंगा के जितना है। 
Advertisement

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैमरा जैसे ही ब्‍लैक होल करीब आता है, स्‍पेस टाइम में कई नाटकीय डिस्‍टॉर्शन नजर आने लगते हैं। बैकग्राउंड में मौजूद तारे भी अजीब दिखते हैं। कुल मिलाकर सबकुछ बहुत अजीब नजर आता है। नासा ने जो सिम्‍युलेशन किया उसके दो संभावित रिजल्‍ट हैं- 



पहले परिदृश्‍य में नासा का कैमरा अपने लक्ष्‍य के करीब तक पहुंचता है, लेकिन एक सीमा से आगे नहीं बढ़ता। 
Advertisement
जबकि दूसरे परिदृश्‍य में वह ब्‍लैक अंदर पहुंचकर "स्पेगेटिफिकेशन" नाम की प्रक्रिया से गुजरता है। उसका मतलब है कि ब्‍लैक होल के पास अगर कोई कैमरा पहुंचा तो फोर्स उसे इतनी तेजी से खींचेगा कि लगभग 12 सेकंड में वह टूट जाएगा। 

ब्‍लैक होल से जुड़ी अन्‍य खबरों की बात करें तो प‍िछले महीने ही खगोलविदों ने हमारी आकाशगंगा (Milky Way) में सबसे बड़े तारकीय ब्‍लैक होल (stellar black hole) को खोजा है। इसका द्रव्‍यमान सूर्य से 33 गुना ज्‍यादा है। तारकीय ब्‍लैक होल का निर्माण किसी तारे के गुरुत्‍वाकर्षण खोने की वजह से होता है। खोजे गए ब्‍लैक होल का नाम Gaia BH3 (गैया बीएच 3) है। यह पृथ्‍वी से 2 हजार प्रकाश वर्ष दूर एक्विला तारामंडल में है। गैया मिशन में इस्‍तेमाल किया जा रहा टेलीस्‍कोप आकाश में तारों की सटीक लोकेशन बता सकता है। जो डेटा खगोलविदों को मिला, उसे स्‍टडी करने के दौरान ब्‍लैक होल का पता चला। यह हमारे सूर्य से लगभग 33 गुना बड़ा है।  
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.