सूर्य किस रंग का है, पीला, लाल या सफेद? Nasa के पूर्व एस्‍ट्रोनॉट ने दी जानकारी, आप भी जानें

पृथ्‍वी के वायुमंडल के कारण हमें सूर्य पीला दिखाई देता है। लेकिन जब एक बार आप पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकल जाते हैं, तो सूर्य किसी एक रंग के बजाए सफेद दिखाई देता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 सितंबर 2022 12:36 IST
ख़ास बातें
  • पृथ्‍वी पर रहते हुए हमें सूर्य पीले रंग का दिखाई देता है
  • इसकी वजह लाइट यानी प्रकाश की फ‍िजिक्‍स है
  • लेकिन अंतरिक्ष से सूर्य सफेद रंग का दिखाई देता है

सूर्य की रोशनी सभी रंगों को आपस में मिलाती है, जो हमारी आंखों को सफेद दिखाई देती है, लेकिन यह अंतरिक्ष से ली गई तस्वीरों में ही आसानी से देखा जा सकता है।

आपसे पूछा जाए कि सूर्य किस रंग का है, तो क्‍या जवाब देंगे। यकीनन ज्‍यादातर लोग इसे पीला बताएंगे और कुछ लाल भी। लेकिन हकीकत में सूर्य का रंग कुछ और है। नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली ने मंगलवार को इस स्‍पेस फैक्‍ट की पुष्टि की, यानी उन्‍होंने यह बताया कि सूर्य किस रंग का है। पृथ्‍वी पर रहते हुए हमें सूर्य पीले रंग का दिखाई देता है, इसकी वजह लाइट यानी प्रकाश की फ‍िजिक्‍स है। इसी वजह से सूर्य हमें पीला दिखाई देता है। 

लेकिन सूर्य का असली रंग वास्तव में सफेद है। पृथ्‍वी के वायुमंडल के कारण हमें सूर्य पीला दिखाई देता है। लेकिन जब एक बार आप पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकल जाते हैं, तो सूर्य किसी एक रंग के बजाए सफेद दिखाई देता है। दरअसल, सूर्य की रोशनी सभी रंगों को आपस में मिलाती है, जो हमारी आंखों को सफेद दिखाई देती है, लेकिन यह अंतरिक्ष से ली गई तस्वीरों में ही आसानी से देखा जा सकता है।
 

हम सूर्य के सिंगुलर कलर को नहीं देख सकते हैं क्योंकि सूर्य के प्रकाश का हमारी आंखों में फोटोरिसेप्टर कोशिकाओं पर असर होता है। इससे सभी रंग एक साथ मिल जाते हैं। जब लाइट के सभी रंग आपस में मिल जाते हैं, तो वह सफेद रंग पर खत्‍म होते हैं। इसी वजह से सूर्य पृथ्वी पर पीला, लाल या सफेद और अंतरिक्ष में सफेद दिखाई देता है।

पृथ्वी का वायुमंडल, सूर्य के रंग में एक भूमिका निभाता है। यह हमारे दिमाग को नीले-पीले रंग को एक्‍सपीरियंस करने की इजाजत देता है। हालांकि इसका हमारी आंखों पर कोई असर नहीं होता। सूर्य की रोशनी में जो भी एक्‍स-रे और गामा-रे रेडिएशन होता है, वह जमीन के करीब आने से पहले फ‍िल्‍टर हो जाता है। 
Advertisement

बताया गया है कि जब सूर्य की रोशनी बहुत सारे वायुमंडल से गुजरती है, जैसा कि सूर्योदय और सूर्यास्त के मामले में होता है तो ब्‍लू लाइट और ज्‍यादा बिखरी होती है। इस दौरान सबसे लंबी तरंग दैर्ध्य (लाल) प्रकाश का बहुत अधिक हिस्‍सा हमारी आंखों तक पहुंचता है और सूर्योदय व सूर्यास्‍त के समय सूर्य हमें लाल रंग का दिखाई देता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.74 इंच डिस्प्ले
  2. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  4. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  5. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  6. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  7. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  8. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  9. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  10. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.