बटन दबाते ही पानी से निकलने लगेगी ऑक्‍सीजन, पश्चिम बंगाल के स्‍टार्टअप ने बनाई डिवाइस

दावा है कि यह किसी कंसन्‍ट्रेटर से मिलने वाली ऑक्‍सीजन से 3.5 गुना ज्‍यादा शुद्ध होती है।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 24 जून 2022 16:42 IST
ख़ास बातें
  • यह बिजली से चलती है साथ ही 3.5 घंटे का बैटरी बैकअप भी दे सकती है
  • 8 किलोग्राम वजन है इस डिवाइस का
  • एक स्विच दबाने पर यह पानी से ऑक्‍सीजन पैदा करने लगती है

इस तकनीक का पेटेंट कराया गया है और यह वर्ल्‍ड हेल्‍थ ऑर्गनाइजेशन से भी अप्रूव्‍ड है।

पश्चिम बंगाल में एक स्‍टार्टअप ने ऐसी डिवाइस तैयार की है, जो पानी से ऑक्‍सीजन पैदा करती है। इस तकनीक के संस्‍थापकों का दावा है कि सिर्फ एक बटन दबाने पर पानी से ऑक्‍सीजन निकलनी शुरू हो जाती है। 'ओएम रेडॉक्स' (OM Redox) नाम की यह डिवाइस सोलायर इनिशिएटिव्स प्राइवेट लिमिटेड ने डेवलप की है। डिवाइस को वेबेल-बीसीसी एंड आई टेक इनक्यूबेशन सेंटर में लगाया गया है, जहां यह पानी से शुद्ध ऑक्सीजन देती है। इस डिवाइस को बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा उसके 10वें स्थापना दिवस और पहले बायो-टेक एक्सपो 2022 में प्रदर्शित और लॉन्च करने के लिए चुना गया था।

स्टार्टअप वेंचर के को-फाउंडर डॉ. सौम्यजीत रॉय और उनकी पत्नी डॉ. पेई लियांग ने गुरुवार को दावा किया कि यह मशीन और कुछ नहीं बल्कि एक गहन साइंस इनोवेशन है, जो ऑक्सीजन पैदा करता है। यह किसी कंसन्‍ट्रेटर से मिलने वाली ऑक्‍सीजन से 3.5 गुना ज्‍यादा शुद्ध होती है। 
Advertisement

कोलकाता में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च में प्रोफेसर डॉ. रॉय का कहना है कि उनके इनोवेशन को न्यूमेटिकली कपल्ड वॉटर ऑक्सीडेशन कहा जाता है। इसमें पानी से ऑक्‍सीजन का उत्पादन होता है। यह डिवाइस उन प्रोडक्‍ट्स में से भी एक थी जिसे केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने आजादी के 75 वर्षों के उपलक्ष्य में जारी एक पुस्तक में फीचर किया था। 

डॉ. रॉय ने दावा किया कि इस तकनीक का पेटेंट कराया गया है और यह वर्ल्‍ड हेल्‍थ ऑर्गनाइजेशन से भी अप्रूव्‍ड है। डॉ. रॉय और उनकी पत्‍नी इस डिवाइस के लाइसेंस, मैन्‍युफैक्‍चरिंग और मार्केटिंग के लिए विभिन्न ऑर्गनाइजेशन के साथ चर्चा कर रहे हैं।
Advertisement

डॉ. पेई लियांग ने बताया कि यह डिवाइस एक सफेद पाइनवुड बॉक्स जैसी है, जिसका वजन 8 किलोग्राम है। सिर्फ एक स्विच दबाने पर यह पानी से ऑक्‍सीजन पैदा करने लगती है। यह बिजली से चलती है साथ ही 3.5 घंटे का बैटरी बैकअप भी दे सकती है। पश्चिम बंगाल इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग विकास निगम लिमिटेड (वेबेल) और बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ. लियांग ने कहा कि डिवाइस को आसान बनाने के साथ ही बड़े पैमाने पर तैयार किया जा सकता है। 
Advertisement

वेबेल की मैनेजिंग डायरेक्‍टर सुनरिता हाजरा ने कहा कि हम ऑक्सीजन पैदा करनी वाली डिवाइस की मैन्‍युफैक्‍चरिंग और मार्केटिंग के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। हम इस टेक्‍नॉलजी के बारे में सकारात्मक हैं। डिवाइस को कोई भी ऑपरेट कर सकता है। स्टार्टअप ने जो प्रगति की है, उसे देखते हुए अगले तीन महीनों में डिवाइस के व्यावसायीकरण की उम्मीद है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  4. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  8. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  10. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.