400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में फ‍िल्‍माई गई पहली फीचर फ‍िल्‍म The Challenge का ट्रेलर रिलीज, देखें

The Challenge Trailer : यह फ‍िल्‍म एक महिला कार्डियक सर्जन जेन्या के बारे में है। जेन्‍या डॉक्टरों की एक टीम का हिस्सा है और उसे एक अंतरिक्ष यात्री की जान बचाने के लिए स्‍पेस स्‍टेशन में भेजा जाता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मार्च 2023 15:20 IST
ख़ास बातें
  • साल 2021 में 12 दिनों तक स्‍पेस में हुई थी शूटिंग
  • इस फ‍िल्‍म को रूस और उसकी एजेंसियों ने किया है तैयार
  • 37 साल की रूसी अभिनेत्री ने निभाई है मुख्‍य भूमिका

The Challenge Trailer : इस फ‍िल्‍म की शूटिंग अक्टूबर 2021 में इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर की गई थी। उसके कुछ महीनों बाद ही फरवरी में रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था।

पृथ्‍वी से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में तैनात इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) का मकसद अब सिर्फ विज्ञान से जुड़ी खोजें करना नहीं है। आईएसएस को कई और कामों के लिए भी इस्‍तेमाल किया जा रहा है। कुछ साल पहले यह जानकारी आई थी कि हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज अपनी एक फ‍िल्‍म की शूटिंग अंतरिक्ष में करेंगे। हालांकि उससे पहले यह उपलब्‍धि रूस ने हासिल कर ली है। रूस ने अंतरिक्ष में शूट की गई पहली फीचर फिल्म 'द चैलेंज' (The Challenge) का ट्रेलर रिलीज किया है। साल 2021 में 12 दिनों के लिए इस फ‍िल्‍म की शूटिंग इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर की गई थी। 

20 अप्रैल को रिलीज होने वाली 'द चैलेंज' पहली ऐसी फीचर-लेंथ फिल्म होगी, जिसके ऐक्‍टर्स और डायरेक्‍टर ने शूटिंग के लिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी। यह फ‍िल्‍म एक महिला कार्डियक सर्जन जेन्या के बारे में है। जेन्‍या डॉक्टरों की एक टीम का हिस्सा है और उसे एक अंतरिक्ष यात्री की जान बचाने के लिए स्‍पेस स्‍टेशन में भेजा जाता है। क्‍या वह अपने मकसद में कामयाब हो पाती है। यही फ‍िल्‍म में दिखाया गया है।   
Advertisement

फ‍िल्‍म में जेन्‍या का किरदार निभाया है रूसी अभिनेत्री यूलिया पेरसिल्ड ने। अंतरिक्ष यात्री की भूमिका में नजर आएंगे, ओलेग नोवित्सकी। रिपोर्टों के अनुसार, यह फिल्म रूसी स्‍पेस एजेंसी रोस्कोस्मॉस, रूस के चैनल वन और येलो, ब्लैक एंड वाइट स्टूडियो का एक जॉइंट प्रोजेक्ट है। 



इस फ‍िल्‍म की शूटिंग अक्टूबर 2021 में इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर की गई थी। उसके कुछ महीनों बाद ही फरवरी में रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने साल 2020 में इस फ‍िल्‍म का ऐलान किया था। फ‍िल्‍म के जेन्‍या के किरदार के लिए 37 साल की यूलिया पेरसिल्ड को चुना गया था। द चैलेंज का ट्रेलर रोस्कोस्मॉस टीवी पर रिलीज किया गया है। करीब 3 मिनट के ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि ऐक्‍टर्स ने स्‍पेस में अपने किरदार को कितने शानदार तरीके से निभाया है। 
Advertisement

जानकारी के मुताबिक, फ‍िल्‍म की अभिनेत्री यूलिया पेरसिल्ड और निर्माता-निर्देशक क्लिम शिपेंको ने रूसी अंतरिक्ष यात्री एंटोन शाकप्लरोव के साथ इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन का सफर तय किया था। 12 दिनों तक इस फ‍िल्‍म को आईएसएस पर शू‍ट किया गया। ध्‍यान देने वाली बात है कि यह आईएसएस पर फ‍िल्‍माई गई पहली फीचर लेंथ फ‍िल्‍म है, लेकिन पहला प्रोजेक्‍ट नहीं है। 

बताया जाता है कि सोवियत काल में अंतरिक्ष यात्र‍ियों ने सोयुज टी-9 पर सवार होकर एक शॉर्ट फ‍िल्‍म की शूटिंग की थी। एक और शॉर्ट साइंस स्‍टोरी ‘एपोजी ऑफ फियर' की शूटिंग स्‍पेस में हो चुकी है। ये सभी कम ड्यूरेशन की फ‍िल्‍में थीं। पहली बार एक फीचर लेंथ फ‍िल्‍म को अंतरिक्ष में फ‍िल्‍माया गया है। कहा जा रहा है कि ‘द चैलेंज' के 35 से 40 मिनट के दृश्‍य अंतरिक्ष में फ‍िल्‍माए गए। डेली मेल ने लिखा है कि 'द चैलेंज' को बनाने में लगभग 1.115 बिलियन रूबल (£12.4 मिलियन) (1.21 अरब) रुपये का खर्च आया। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.