बृहस्‍पति से तीन गुना बड़ा ग्रह वॉलंटियर्स ने खोज निकाला

पृथ्वी से लगभग 379 प्रकाश वर्ष दूर स्थित यह ‘सुपर-बृहस्पति’ हमारे सूर्य के समान द्रव्यमान वाले तारे की परिक्रमा करता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जनवरी 2022 12:56 IST
ख़ास बातें
  • पृथ्वी से लगभग 379 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है यह ग्रह
  • हमारे सूर्य के समान द्रव्यमान वाले तारे की परिक्रमा करता है
  • आने वाले दिनों में इस ग्रह से जुड़ी और जानकारियां मिलेंगी

नासा नियमित रूप से सिटीजन साइंटिस्‍ट को अपने टेलीस्कोप डेटा तक पहुंच की अनुमति देती है।

Photo Credit: NASA/JPL-Caltech/R.Hurt

बृहस्‍पति (Jupiter) हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। अब नासा (NASA) ने बृहस्‍पति से भी तीन गुना बड़े ग्रह की खोज की है। खास बात यह है कि एस्‍ट्रोनॉमी में दिलचस्‍पी रखने वाले वॉलंटियर्स ने नासा को इस खोज में मदद की है। हालांकि यह ग्रह हमारे सौर मंडल के बाहर है। पृथ्वी से लगभग 379 प्रकाश वर्ष दूर स्थित यह ‘सुपर-बृहस्पति' हमारे सूर्य के समान द्रव्यमान वाले तारे की परिक्रमा करता है। आने वाले दिनों में इस ग्रह से जुड़े कई और दिलचस्‍प तथ्‍य सामने आने की उम्‍मीद है। 

नासा ने कहा है कि यह खोज ‘सिटीजन साइंटिस्‍ट' के एक ग्रुप की वजह से संभव हुई है। इन वॉलंटियर्स ने नासा के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) से डेटा का अध्ययन किया। नासा नियमित रूप से सिटीजन साइंटिस्‍ट को अपने टेलीस्कोप डेटा तक पहुंच की अनुमति देती है, जिससे वो सौर मंडल के बाहर दुनिया का पता लगा सकें। 

वॉशिंगटन के एक पूर्व अमेरिकी नौसैनिक अधिकारी टॉम जैकब्स उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने इस ग्रह को खोजने में मदद की। नासा ने कहा कि यह खोज इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह विशालकाय ग्रह अपने सूर्य की परिक्रमा 261 दिन में पूरी करता है। यह ‘सुपर-बृहस्पति' अपने सूर्य से लगभग उतना ही दूर है, जितना हमारे सूर्य से शुक्र ग्रह की दूरी है।  
जैकब्स ने कहा कि TOI-2180 b की खोज एक समूहिक कोशिश थी। यह इस बात को भी दर्शाती है कि पेशेवर एस्‍ट्रोनॉमर्स और सि‍टीजन साइंटिस्‍ट एकसाथ काम कर सकते हैं। इस खोज को एस्ट्रोनॉमिकल जर्नल में पब्लिश किया गया है। स्‍टडी के प्रमुख लेखक और कैलिफोर्निया यूनिव‍र्सिटी के एस्‍ट्रोनॉमर पॉल डालबा ने कहा कि वे इस ‘सुपर-बृहस्पति' को ट्रैक करने की कोशिशों में लगे हैं। 
Advertisement

TESS के डेटा का इस्‍तेमाल वैज्ञानिकों ने तारों की चमक में बदलाव देखने के लिए किया। फरवरी 2020 में सिटीजन साइंटिस्‍ट और दो अनुभवी एस्‍ट्रोनॉमर्स के ग्रुप ने ‘सुपर-बृहस्पति' को खोजने की दिशा में पहली कामयाबी पाई। खास बात यह भी है कि हाल में अंतरिक्ष में लॉन्‍च हुआ जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप जब अपना काम शुरू कर देगा, तब साइंटिस्‍ट ‘सुपर-बृहस्पति' के वातावरण को भी देख सकेंगे। साथ ही इसकी परिक्रमा करने वाले छोटे ऑब्‍जेक्‍ट्स की उपस्थिति का भी पता चलेगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, citizen scientist, Super Jupiter, exoplanet

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.