ISS की उड़ान भरने वाले तीन अंतरिक्ष यात्री पहनेंगे खास हेलमेट, पता चलेगा क्‍या चल रहा उनके दिमाग में!

10 दिन का यह मिशन इसलिए भी खास है, क्‍योंकि यह इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन की पहली प्राइवेट यात्रा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 मार्च 2022 10:18 IST
ख़ास बातें
  • प्राइवेट स्‍पेस-फ्लाइट फर्म Axiom Space के मिशन पर जाएंगे
  • ये एक खास इलेक्ट्रोएन्सेफलोग्राम (EEG)-इनेबल्‍ड हेलमेट को पहनेंगे
  • EEG अंतरिक्ष यात्रियों की दिमागी हलचल को समझेगा

3 अप्रैल को चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ इस सफर की शुरुआत होगी।

एक इजरायली स्‍टार्टअप है। नाम है- ‘Brain.Space'। चार साल पहले शुरू हुआ था और मस्तिष्क की गतिविधियों पर डेटा की स्‍टडी करता है। ‘Brain.Space' एक महत्‍वपूर्ण प्रोजेक्‍ट से जुड़ने जा रहा है। दरअसल, एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) की शटल फ्लाइट अगले हफ्ते इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरेगी। इस दौरान Brain.Space अंतरिक्ष यात्रियों पर अपना परीक्षण करेगा। 10 दिन का यह मिशन इसलिए भी खास है, क्‍योंकि यह इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन की पहली प्राइवेट यात्रा है। बताया जा रहा है कि 3 अप्रैल को चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ इस सफर की शुरुआत होगी।  

रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि प्राइवेट स्‍पेस-फ्लाइट फर्म Axiom Space के मिशन पर जाने अंतरिक्ष यात्रियों में से तीन यात्री ‘Brain.Space' द्वारा बनाए गए एक खास इलेक्ट्रोएन्सेफलोग्राम (EEG)-इनेबल्‍ड हेलमेट को पहनेंगे। 

‘Brain.Space' के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव यायर लेवी ने न्‍यूज एजेंसी को बताया, हम जानते हैं कि माइक्रोग्रैविटी एनवायरनमेंट की वजह से शरीर के संकेतकों पर असर पड़ता है। यह शायद मस्तिष्क को प्रभावित करेगा और हम इसे मॉनिटर करना चाहेंगे। उन्‍होंने कहा कि अंतरिक्ष से जुड़े प्रोग्राम्‍स में हार्ट रेट, स्‍किन रेजिस्‍टेंट, मसल मास समेत अन्‍य चीजों से जुड़ा डेटा लगातार जुटाया गया है, लेकिन अभी तक ब्रेन एक्टिविटी पर कुछ नहीं किया गया है। कहा जाता है कि इस इजरायली स्‍टार्टअप को 30 एक्‍सपेरिमेंट में शामिल किया गया है, जो ISS के एक कथित मिशन से जुड़े हैं। 

जिस हेलमेट को अंतरिक्ष यात्री पहनेंगे, उसमें 460 एयरब्रश लगे हैं। हेलमेट पहनते ही ये इंसान की खोपड़ी से जुड़ जाते हैं  और रोजाना दिन में 20 मिनट के लिए कई काम करते हैं। हेलमेट से मिलने वाले डेटा को स्‍पेस स्‍टेशन में लैपटॉप पर अपलोड किया जाएगा। इस टास्‍क में ‘विज़ुअल ऑडबॉल' भी शामिल है। इजरायली स्‍टार्टअप का कहना है कि यह ऑडबॉल असामान्‍य मस्तिष्क की गतिशीलता का पता लगाने में मददगार रहा है। 
Advertisement

बहरहाल, अंतरिक्ष यात्रियों के EEG डेटा को हासिल करने के बाद कंपनी उसकी तुलना करेगी। देखा जाएगा कि पृथ्वी और अंतरिक्ष में इंसान की मस्तिष्क गतिविधि में किस तरह का अंतर होता है। इस प्रयोग का फायदा आने वाले वक्‍त में उन मिशन को मिल सकता है, जिनमें अंतरिक्ष यात्रियों को लंबा वक्‍त पृथ्‍वी से बाहर गुजारना होगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Startup, ISS, Axiom Space, EEG, Helmet, brain activity, Science News

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.