3 चट्टानों की होगी पृथ्वी से टक्कर? एस्टरॉयड को लेकर नासा अलर्ट

नासा के अनुसार, 75 लाख किलोमीटर के दायरे में आने वाला एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जनवरी 2026 16:06 IST
ख़ास बातें
  • 3 चट्टानें आज धरती के करीब आने वाली हैं।
  • 75 लाख किलोमीटर के दायरे में आने वाला एस्टरॉयड खतरनाक साबित हो सकता है।
  • धरती से एस्टरॉयड की टक्कर बहुत ही दुर्लभ घटना मानी जाती है।

नासा ने आज 3 बड़े एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है।

अंतरिक्ष में लाखों एस्टरॉयड मौजूद हो सकते हैं। धरती के करीब लगभग 16 हजार एस्टरॉयड बताए जाते हैं। वैज्ञानिक इन्हें ग्रहों के ही बिखरे टुकड़े मानते हैं। ये लगातार सौरमंडल में सूर्य के चारों ओर घूम रहे हैं। इनकी बनावट भी ग्रहों से मिलती है। लेकिन एस्टरॉयड धरती के करीब आने पर खतरनाक हो सकते हैं। इनके टकराने की संभावना बन जाती है। इसलिए नासा इनको ट्रैक करती है। 

नासा ने आज 3 बड़े एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। ये चट्टानें आज धरती के करीब आने वाली हैं। नासा की JPL के अनुसार,पहले एस्टरॉयड का नाम एस्टरॉयड 2026 BT है जो कि 19 फीट चौड़ा है। नासा ने इसके आकार की तुलना एक कार से की है। एस्टरॉयड को 2026 में ही खोजा गया है। यह 19 जनवरी को पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला है। जब यह धरती के सबसे करीबी बिंदु पर होगा तो धरती और एस्टरॉयड के बीच की दूरी सिर्फ 11 लाख किलोमीटर होगी। नासा कहती है कि 75 लाख किलोमीटर के दायरे में आने वाला एस्टरॉयड खतरनाक साबित हो सकता है। इस हिसाब से यह एस्टरॉयड बेहद नजदीक आने वाला है। 

इसके अलावा दो और एस्टरॉयड आज पृथ्वी की तरफ आ रहे हैं। दूसरे एस्टरॉयड का नाम एस्टरॉयड 2026 BH1 है जो कि 36 फीट बड़ा है। यह एक बस जितना बड़ा है। तीसरा एस्टरॉयड 2026 BL है। इसका साइज 12 फीट है। यह 11.8 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है। हालांकि नासा ने किसी भी एस्टरॉयड के धरती से टकराने जैसी सूचना जारी नहीं की है। 

धरती से एस्टरॉयड की टक्कर बहुत ही दुर्लभ घटना मानी जाती है। लेकिन संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि ग्रह के आकार से तुलना की जाए तो एस्टरॉयड काफी छोटे होते हैं। ऐसे में पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण आसानी से इन्हें अपनी ओर खींच सकता है। नेशनल साइंस फाउंडेशन के मुताबिक, पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण इतना शक्तिशाली है कि यह 9.8 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से किसी वस्तु को अपनी ओर खींच सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.