2 हजार प्रकाश वर्ष दूर मर रहे तारे पर जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप ने ऐसे किया फोकस, देखें वीडियो

वीडियो को कनाडा की अंतरिक्ष एजेंसी ने ट्विटर पर पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया है कि कैसे जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप ने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जुलाई 2022 17:27 IST
ख़ास बातें
  • अंतरिक्ष में तैनात सबसे बड़ा टेलीस्‍कोप है जेम्‍स वेब
  • पिछले साल दिसंबर में इसे लॉन्‍च किया गया था
  • इसने सुुदूर अंतरिक्ष की तस्‍वीरें खींचकर हैरान किया है

तस्‍वीर को जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप के नियर-इन्फ्रारेड कैमरा (NIRCam) द्वारा कैप्चर किया गया था।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) अलग-अलग तरीकों से अपनी उपलब्‍धियों को दिखाती है। इनमें वीड‍ियो का अंदाज सबसे अलग होता है। हाल में हमने एक जूमिंग वीडियो में देखा था कि 50 साल से ज्‍यादा वक्‍त के बाद भी चंद्रमा पर इंसान के कदमों के निशान मौजूद हैं। ऐसे ही एक वीडियो कनाडा की स्‍पेस एजेंसी ने जूमिंग के जरिए दिखाया है कि एक मरता हुआ तारा कितनी दूर स्थित है। इस तारे की तस्‍वीर हाल ही में रिलीज की गई थी, जिसे अंतरिक्ष में तैनात दुनिया के सबसे बड़े टेलीस्‍कोप जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप (James Webb telescope) ने कैप्‍चर किया था। 

इस वीडियो में जेम्स वेब टेलीस्‍कोप द्वारा कैप्‍चर किए गए एक मरते हुए तारे पर जूम किया गया है। वीडियो से पता चलता है कि  कैसे जेम्स वेब टेलीस्कोप ने साउदर्न रिंग नेबुला में स्थित प्‍लेनेटरी नेबुला ‘NGC 3132' की चमकदार और अभूतपूर्व इमेज को कैप्चर किया है। यह पृथ्वी से 2,000 से ज्‍यादा प्रकाश वर्ष दूर है। इस वीडियो को कनाडा की अंतरिक्ष एजेंसी ने ट्विटर पर पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया है कि कैसे जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप ने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया। गौरतलब है कि इस टेलीस्‍कोप से जुड़े प्रोजेक्‍ट में नासा के साथ कनाडा की स्‍पेस एजेंसी भी शामिल है। 
Advertisement
वीडियो में नासा, ईएसए, सीएसए, एसटीएससीआई और वेब ईआरओ प्रोडक्शन टीम को क्रेडिट देते हुए लिखा है कि यह वीडियो पृथ्वी से 2000 प्रकाश वर्ष दूर साउदर्न रिंग नेबुला की इमेज को प्रकट करने के लिए अंतरिक्ष के जरिए जूम करता है। बताया गया है कि कनाडा के फाइन गाइडेंस सेंसर की मदद से टेलीस्कोप ने अपने टार्गेट पर फोकस किया। 

इस तस्‍वीर को पिछले हफ्ते अन्‍य तस्‍वीरों के साथ रिलीज किया गया था। नासा ने इस तस्‍वीर से यह बताने की कोशिश की है कि जब कोई तारा मरता है तो उसके आसपास का परिदृश्‍य कैसा होता है। यह तारा पृथ्‍वी से कितनी दूर है, इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि एक प्रकाश वर्ष में 5.8 खरब मील होते हैं और यह पृथ्‍वी से 2 हजार प्रकाश वर्ष दूर है। जेम्‍स वेब की टीम में शामिल साइंटिस्‍ट ने कहा था कि भले ही एक तारा मर रहा है, लेकिन यह कई नए तारों की शुरुआत भी है। 
Advertisement

तस्‍वीर को जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप के नियर-इन्फ्रारेड कैमरा (NIRCam) द्वारा कैप्चर किया गया था। जेम्स वेब टेलीस्कोप का निर्माण एयरोस्पेस दिग्गज नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन कॉर्प द्वारा किया गया था और इसे दिसंबर 2021 में फ्रेंच गयाना से नासा और उसके यूरोपीय और कनाडाई सहयोगियों के लिए अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया था। तब से यह टेलीस्‍कोप वहां खुद को सेटअप कर रहा था। पिछले सप्‍ताह नासा ने इसके द्वारा ली गईं तस्‍वीरों की एक सीरीज लॉन्‍च की थी। जेम्‍स वेब अब तक का सबसे शक्तिशाली स्‍पेस टेलीस्‍कोप है। खगोलविदों को विश्वास है कि यह खोज के एक नए युग की शुरुआत करेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.