पितृपक्ष 2023 के आखिरी दिन लग रहा सूर्यग्रहण! ऐसे देखें ऑनलाइन Live

Solar Eclipse 2023 live : अगर आपकी भी दिलचस्‍पी सूर्यग्रहण में है, तो इसे ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 सितंबर 2023 17:43 IST
ख़ास बातें
  • यह साल 2023 का पहला रिंग ऑफ फायर होगा
  • नासा के यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे ग्रहण
  • भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा

14 अक्टूबर 2023 को शनिवार के दिन पूरे उत्तरी अमेरिका में चक्राकार सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

Photo Credit: Nasa

Ring of fire Solar Eclipse : सितंबर महीने के आखिर में देश में पितृपक्ष (Pitrapaksha 2023) की शुरुआत हो जाएगी। ये 14 अक्‍टूबर तक चलेंगे। पितृपक्ष 2023 के आखिरी दिन सूर्य ग्रहण (Surya grahan 2023) लगने जा रहा है। यह इस साल का पहला चक्राकार सूर्यग्रहण होगा, जिसे ‘रिंग ऑफ फायर' भी कहा जाता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने सूर्यग्रहण 2023 (Solar eclipse 2023) को लेकर जानकारी शेयर की है। अगर आपकी भी दिलचस्‍पी सूर्यग्रहण में है, तो इसे ऑनलाइन लाइव (how to watch Solar Eclipse 2023 live) देख सकते हैं।  

नासा के अनुसार, 14 अक्टूबर 2023 को शनिवार के दिन पूरे उत्तरी अमेरिका में चक्राकार सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। रिंग ऑफ फायर अमेरिका के ओरेगन से टेक्सास तक 8 अमेरिकी राज्यों को पार करेगी। इस सूर्यग्रहण को घर बैठे फ्री में देखा जा सकता है। 

चक्राकार सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा, पूरी सौर डिस्क को रोक नहीं पाता। चंद्रमा की छाया बाहरी रिम को छोड़कर अधिकांश सूर्य की डिस्क को ढक लेती है। इस वजह से एक सुंदर रिंग ऑफ फायर आसमान में नजर आने लगती है।  

क्‍योंकि भारत में इस सूर्यग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा। देश के ज्‍यादातर इलाकों में उस दौरान रात होगी। ऐसे में इस सूर्यग्रहण को देशवासी ऑनलाइन लाइव देख पाएंगे। तमाम प्‍लेटफॉर्म्‍स पर इसे लाइवस्‍ट्रीम करने की तैयारी है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि वह अपने यूट्यूब चैनल (Nasa Youtube channel) पर सूर्यग्रहण को दिखाएगा। एक्‍सपर्ट से भी बातचीत की जाएगी। timeanddate.com वेबसाइट पर भी इस सूर्यग्रहण को रियलटाइम जानकारी मिलेगी। 



जैसाकि हमने बताया, 14 अक्‍टूबर को लगने जा रहा सूर्यग्रहण भारत में बिलकुल भी दिखाई नहीं देगा। ऐसे में जो लोग इससे जुड़ी धार्मिक मान्‍यताओं का पालन करते हैं, उन्‍हें कोई कदम उठाने की जरूरत नहीं होगी। यह ग्रहण अमेरिका और उससे सटे इलाकों में ही दिखाई देगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  4. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  6. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  3. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  4. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  5. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  6. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  7. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  10. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.