यूरोपियन स्पेस एजेंसी के स्पेसक्राफ्ट ने खींची बुध की अद्भुत तस्वीरें, ग्रह पर जमे हुए पानी के संकेत!

यूरोपियन स्पेस एजेंसी का BepiColombo स्पेसक्राफ्ट बुध के बेहद नजदीक से गुजरा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जनवरी 2025 09:00 IST
ख़ास बातें
  • BepiColombo स्पेसक्राफ्ट ने बुध ग्रह की अद्भुत तस्वीरें खींची हैं
  • इसने ग्रह के उत्तरी ध्रुव की तस्वीरें ली हैं
  • यहां पर बर्फीले क्रेटर दिखाई दे रहे हैं

यूरोपियन स्पेस एजेंसी के BepiColombo स्पेसक्राफ्ट ने बुध ग्रह की अद्भुत तस्वीरें खींची हैं।

हमारे सौरमंडल में सूर्य के सबसे नजदीक घूमने वाले ग्रह बुध (Mercury) को बेहद नजदीक से कैमरा में कैद किया गया है। यह कारनामा यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) के स्पेसक्राफ्ट ने किया है। यूरोपियन स्पेस एजेंसी का BepiColombo स्पेसक्राफ्ट बुध के सबसे नजदीक से गुजरा है जिसके दौरान इसने ग्रह की अद्भुत फोटो ली हैं। मिशन में यह इसका 6ठवां और फाइनल फ्लाइबाय था और अब इसके बाद यह 2026 में इसकी कक्षा में प्रवेश करेगा। स्पेसक्राफ्ट को Stevenage बेस्ड कंपनी Astrium ने बनाया है जिसे अब Airbus के नाम से जाना जाता है। आइए आपको दिखाते हैं कि इसने कैसी तस्वीरें इस ग्रह की ली हैं। 

यूरोपियन स्पेस एजेंसी के BepiColombo स्पेसक्राफ्ट ने बुध ग्रह की अद्भुत तस्वीरें खींची हैं। यह ग्रह से केवल कुछ सौ किलोमीटर ऊपर उड़ रहा था। इसने ग्रह के उत्तरी ध्रुव की तस्वीरें ली हैं जहां पर बर्फीले क्रेटर दिखाई दे रहे हैं। इनके तल स्थायी छाया से ढके हुए हैं जबकि सतह पर अनंत मैदान सूर्य की रोशनी में चमकते देखे जा सकते हैं। 

यूरोपियन स्पेस एजेंसी के महानिदेशक जोसेफ एशबैकर ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये तस्वीरें जारी कीं। ESA के अनुसार, BepiColombo के मॉनिटरिंग कैमरा 1 (M-CAM 1) द्वारा क्लिक किए गए डार्क क्रेटर में जमा हुआ पानी मौजूद हो सकता है। ये क्रेटर सौरमंडल के सबसे ठंडे क्रेटर्स के रूप में जाने जाते हैं, भले ही बुध सूर्य के सबसे नजदीक मौजूद हो। स्पेसक्राफ्ट इस बात का पता लगाएगा कि क्या सच में वहां पर जमा हुआ पानी मौजूद है या नहीं। लेकिन यह खोजबीन यह 2026 में करेगा जब यह इसकी कक्षा में प्रवेश करेगा। 

हमारे अपने चंद्रमा से थोड़ा सा ही बड़ा, बुध ग्रह सूर्य के बहुत करीब घूमता है। यह लगभग 58 मिलियन किलोमीटर की औसत दूरी पर परिक्रमा करता है। बुध की कक्षा में रहने के दौरान, BepiColombo को यह पता लगाना है कि ग्रह पर केवल चट्टानों की एक पतली परत क्यों है, जबकि ग्रह के पास बहुत बड़ा लौह कोर है, जो इसके द्रव्यमान का 60 प्रतिशत है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.