10 करोड़ साल पहले का डायनासोर मिला! पानी में तैरता था खूंखार शिकारी

स्पाइनोसॉरस मिराबिलिस को उथले पानी का शिकारी बताया गया है। यह मुख्य रूप से भोजन के लिए मछलियों का शिकार करता था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 मार्च 2026 15:10 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने डायनासोर की एक नई प्रजाति स्पाइनोसॉरस के बारे में खोज की।
  • यह एक विशाल मांसाहारी डायनासोर था।
  • यह मुख्य रूप से भोजन के लिए मछलियों का शिकार करता था।

जीवाश्म वैज्ञानिकों ने स्पाइनोसॉरस की एक नई प्रजाति की खोज की है (प्रतीकात्मक फोटो))

वैज्ञानिकों ने डायनासोर की एक नई प्रजाति स्पाइनोसॉरस के बारे में पता लगाया है जिसके डायनासोर साइज में काफी बड़े थे। जीवाश्म वैज्ञानिकों ने स्पाइनोसॉरस की एक नई प्रजाति की खोज की घोषणा की है। यह एक विशाल मांसाहारी डायनासोर था और आकार में टायरानोसॉरस रेक्स के बराबर का बताया जा रहा है। स्पाइनोसॉरस की खोज बताती है कि डाइनोसॉर प्रजाति में कितनी विविधता मौजूद थी। साथ ही इस नए प्राणी की खोज उनकी जीवनशैली के नए आयाम के बारे में जानकारी देती है। क्योंकि ये उथले पानी में चलते भी थे। आइए जानते हैं विस्तार से स्पाइनोसॉरस के बारे में क्या कहती है खोज। 

जीवाश्म वैज्ञानिकों ने डाइनासोर की एक अहम खोज की है। वैज्ञानिकों ने स्पाइनोसॉरस की एक नई प्रजाति की खोज की है जिसे स्पाइनोसॉरस मिराबिलिस (Spinosaurus mirabilis) नाम दिया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, ये करीब 10 करोड़ साल पहले पृथ्वी पर विचरण करते थे। इसके जीवाश्म सहारा रेगिस्तान में स्थित नाइजर के ज़ेंगुएबी नामक एक रिमोट एरिया में पाए गए हैं। जनर्ल Science में इस खोज को प्रकाशित किया गया है। इसके जबड़े कुछ हिस्से 2019 में मिले थे। 2022 में दो और शिखर खोजे गए जिससे महत्वपूर्ण जीवाश्म साक्ष्य पूरे हो गए।

Advertisement

उथले पानी का शिकारी
स्पाइनोसॉरस मिराबिलिस को उथले पानी का शिकारी बताया गया है। यह मुख्य रूप से भोजन के लिए मछलियों का शिकार करता था। वैज्ञानिक कहते हैं कि यद्यपि इसका निवास स्थान प्राचीन टेथिस सागर के लगभग 600 मील भीतर था, फिर भी यह जलीय वातावरण के अनुकूल अच्छी तरह से ढल गया था। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इसके सिर के ऊपर स्थित बड़ी हड्डी की चोटी शायद बेहद आकर्षक रंग की रही होगी और केराटिन से ढकी हुई होगी।

इस शोध का नेतृत्व करने वाले शिकागो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पॉल सेरेनो ने इसे 'नरक का बगुला' कहा है। प्रोफेसर ने इसके शिकार करने के तरीकों और शारीरिक संरचना के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने कहा कि यह डायनासोर अपने मजबूत पैरों की मदद से दो मीटर गहरे पानी में आसानी से तैर सकता था। हालांकि, उनका मानना ​​है कि यह अपना अधिकांश समय उथले पानी में बिताता था, जहां उस समय बड़ी मछलियां बहुतायत में पाई जाती थीं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.