SpaceX आज अंतरिक्ष में छोड़ेगी 20 नए Starlink सैटेलाइट

ये नए सैटेलाइट Starlink नेटवर्क में बढ़ोत्तरी करेंगे।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 नवंबर 2024 18:18 IST
ख़ास बातें
  • सैटेलाइट्स को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया जाएगा।
  • सैटेलाइट कैलिफॉर्निया के वेंडनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से लॉन्च होंगे।
  • सैटेलाइट लॉन्च में Falcon 9 रॉकेट की मदद ली जाएगी।

कंपनी इन सैटेलाइट्स को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करती आ रही है।

Photo Credit: SpaceX

SpaceX अंतरिक्ष में फिर से 20 नए सैटेलाइट लॉन्च करने जा रही है। ये सैटेलाइट Starlink नेटवर्क में बढ़ोत्तरी करेंगे। स्पेसएक्स ये सैटेलाइट कैलिफॉर्निया के वेंडनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से लॉन्च करेगी। 9 नवंबर को कंपनी इन सैटेलाइट्स को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करने जा रही है। सैटेलाइट लॉन्च में Falcon 9 रॉकेट की मदद ली जाएगी। 

Starlink नेटवर्क सर्विस को 20 नए सैटेलाइट्स का साथ और मिलने जा रहा है। कंपनी आज इन सैटेलाइट्स स्टारलिंक फैमिली में जोड़ देगी। इनमें से 13 सैटेलाइट ऐसे होंगे जिनमें डायरेक्ट-टू-सेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। यह ऐसा फीचर बताया जा रहा है जो मोबाइल यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा। यह कनेक्टिविटी को बढ़ाने में मदद करेगा। लॉन्च विंडो को कंपनी 4 घंटे तक खुली रखेगी ताकि कुछ छोटी-मोटी एडजस्टमेंट्स के लिए समय मिल सके। कंपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीम कर सकती है। 

खास बात यह है कि कंपनी इन सैटेलाइट्स के लॉन्च में रीयूजेबल रॉकेट का इस्तेमाल कर रही है। Falcon 9 Booster की यह 11वीं उड़ान होगी। इससे कंपनी की सैटेलाइट लॉन्च करने की लागत काफी कम हो जाती है। लॉन्च के लगभग 8 मिनट के बाद बूस्टर अपनी लौटने की यात्रा को शुरू कर देगा। लॉन्च के साथ ही स्पेसएक्स का Starlink नेटवर्क का जाल और बड़ा हो जाएगा। 

Starlink कंपनी की इंटरनेट सर्विस है जो वायरलेस इंटरनेट सर्विस उपलब्ध करवाती है। इससे दुनिया के उन रिमोट एरिया में नेटवर्क उपलब्ध करवाया जा सकेगा जहां पर वायर्ड नेटवर्क का पहुंचना संभव नहीं है। कंपनी इस साल से 100 से ज्यादा लॉन्च इवेंट कर चुकी है। स्पेस बेस्ड टेलीकम्युनिकेशन उपलब्ध करवाने में कंपनी एक कदम और आगे बढ़ने जा रही है। 
Advertisement

अक्टूबर में स्‍पेसएक्‍स ने दुनिया के सबसे ताकतवर और भारी रॉकेट का पांचवीं बार परीक्षण किया था। स्‍पेसएक्‍स को बड़ी कामयाबी इस परीक्षण से मिली है। यह स्‍पेसएक्‍स के लिए काफी महत्‍वपूर्ण है और भविष्‍य में इंसान को मंगल ग्रह (Mars) तक ले जाने का रास्‍ता पुख्‍ता करेगा।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: SpaceX, Starlink

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.