डोनाल्‍ड ट्रंप के सामने 400 फीट बड़े रॉकेट की पानी में लैंडिंग, छठी उड़ान में चूकी SpaceX!

19 नवंबर को स्टारशिप ने 6ठवीं बार उड़ान भरी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 नवंबर 2024 10:41 IST
ख़ास बातें
  • 19 नवंबर को स्टारशिप ने 6ठवीं बार उड़ान भरी।
  • 'सुपर हैवी' को इसके लॉन्च टावर में वापस लौटना था।
  • लॉन्च टावर पर आने की बजाए यह मैक्सिको की खाड़ी में पानी में गिर गया।

SpaceX ने अपने पावरफुल रॉकेट Starship को 6ठवीं बार अंतरिक्ष के लिए रवाना किया।

SpaceX ने अपने पावरफुल रॉकेट स्टारशिप (Starship) को 6ठी बार अंतरिक्ष के लिए रवाना किया। भारतीय समय के अनुसार, बुधवार को रॉकेट ने अपनी उड़ान भरी। कंपनी को इस टेस्ट फ्लाइट से बहुत ज्यादा उम्मीद थी। उड़ान सफल रही लेकिन धरती पर लौटने के बाद फर्स्ट स्टेज बूस्टर 'सुपर हैवी' को पकड़ने में कंपनी को सफलता नहीं मिली, जिसके बाद उसे मैक्सिको की खाड़ी के ऊपर सॉफ्ट लैंड कराया गया।  

एक महीने पहले ही SpaceX ने इसकी 5वीं टेस्ट फ्लाइट को पूरा किया था। इसमें स्टारशिप के धीरे-धीरे नीचे उतरते पहले चरण (first stage) को उसके लॉन्च टॉवर पर लगे मेटल के बने बड़े-बड़े हाथों ने रोक लिया था। कंपनी इस कामयाबी को दोबारा से दोहराना चाहती थी लेकिन इस बार सफलता नहीं मिल सकी। वहीं, स्टारशिप का अपर स्टेज हिंद महासागर में सफल लैंडिंग करने में कामयाब रहा।

स्टारशिप का 33 रेप्टर इंजन शाम 4 बजे बोका चीका, टेक्सास में SpaceX की स्टारबेस फैसिलिटी से उड़ा था। मौके पर दर्शक भी मौजूद थे। इनके साथ ही अमेरिका ने चुने गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी मौजूद थे। उनके सामने ही दुनिया का सबसे पावरफुल रॉकेट स्पेस में गया लेकिन अपनी निर्धारित जगह पर सटीकता से लौट नहीं सका। 

SpaceX का यह रॉकेट Starship दुनिया का सबसे तेज रॉकेट है जिसकी लम्बाई 400 फीट है। 19 नवंबर को इसने 6ठवीं बार उड़ान भरी थी। इसके फर्स्ट स्टेज बूस्टर को Super Heavy कहा जाता है। सुपर हैवी को इसके लॉन्च टावर में वापस लौटना था जहां पर टॉवर के दो बड़े हाथ इसे थामने वाले थे, लेकिन लॉन्च टावर पर आने की बजाय यह मैक्सिको की खाड़ी में पानी में गिर गया और इसमें विस्फोट हो गया। 

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप अरबपति एलन मस्क को सपोर्ट करते आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ महीनों में दोनों में करीबियां बढ़ती हुई देखने को मिली हैं। एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रम्प को चुनाव कैंपेन में भी सपोर्ट किया था और 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा इस दौरान खर्च किया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: SpaceX, Starship, Starship sixth flight

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.