Big Breaking : स्‍पेसएक्‍स ने रचा इतिहास, दुनिया के सबसे भारी रॉकेट का लॉन्‍च टेस्‍ट ‘कामयाब’, बूस्‍टर की सफल लैंडिंग

SpaceX Starship Launch : अंतरिक्ष के क्षेत्र में रविवार को इतिहास रचा गया। एलन मस्‍क (Elon Musk) की स्‍पेस कंपनी स्‍पेसएक्‍स ने दुनिया के सबसे ताकतवर और भारी रॉकेट का पांचवीं बार सफल परीक्षण किया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2024 22:10 IST
ख़ास बातें
  • स्‍पेसएक्‍स को मिली बड़ी कामयाबी
  • दुनिया के सबसे भारी रॉकेट ने भरी उड़ान
  • रॉकेट बूस्‍टर ने वापस लैंडिंग करके दिखाई

स्‍पेसएक्‍स ने रविवार को 400 फुट ऊंचे (122 मीटर) स्टारशिप वीकल को लॉन्‍च किया।

Photo Credit: SpaceX

SpaceX Starship Launch : अंतरिक्ष के क्षेत्र में रविवार को इतिहास रचा गया। एलन मस्‍क (Elon Musk) की स्‍पेस कंपनी स्‍पेसएक्‍स ने दुनिया के सबसे ताकतवर और भारी रॉकेट का पांचवीं बार परीक्षण किया। स्‍पेसएक्‍स को बड़ी कामयाबी मिली, क्‍योंकि रॉकेट का बूस्‍टर लॉन्‍च साइट पर वापस लौट आया। यह स्‍पेसएक्‍स के लिए काफी महत्‍वपूर्ण है और भविष्‍य में इंसान को मंगल ग्रह (Mars) तक ले जाने का रास्‍ता पुख्‍ता करेगा।    

रिपोर्ट्स के अनुसार, स्‍पेसएक्‍स ने रविवार को 400 फुट ऊंचे (122 मीटर) स्टारशिप वीकल को लॉन्‍च किया। यह लॉन्‍च भारतीय समयानुसार शाम करीब 6 बजे हुआ। रॉकेट को अमेरिका में साउथ टेक्सास स्थित स्टारबेस लॉन्‍च साइट से उड़ाया गया। 

स्‍पेसएक्‍स की योजना स्‍टारशिप रॉकेट के फर्स्‍ट स्‍टेज बूस्‍टर जिसे सुपर हैवी (Super heavy) के नाम से जाना जाता है, उसे वापस ‘लॉन्‍च माउंट' पर लाने की थी। बूस्‍टर को एक लॉन्‍च टावर पर पहुंचना था। और जैसी उम्‍मीद लगाई गई थी, वैसा ही हुआ। 
 

रिपोर्टों के अनुसार, उड़ान भरने के लगभग 7 मिनट बाद सुपर हेवी बूस्‍टर ने लॉन्‍च टावर पर सफल लैंडिंग कर ली। टावर पर लगे सिस्‍टम ने बूस्‍टर को कैप्‍चर कर लिया। इस दौरान लाइव कमेंट्री कर रहे स्‍पेसएक्‍स के इंजीनियर ने कहा कि यह इंजीनियरिंग इतिहास की किताबों के लिए एक दिन है। सफलता से उत्‍साह‍ित स्‍पेसएक्‍स कर्मचारी जोरों से चिल्‍ला रहे थे। वो नारे लगा रहे थे। स्‍पेसएक्‍स के प्रवक्‍ता ने यहां तक कह दिया कि वह जादू जैसा लग रहा था। 
 

मिली एक और कामयाबी! 

स्‍पेसएक्‍स की सफलता सिर्फ इतने तक ही सीमित नहीं रही। फर्स्‍ट स्‍टेज बूस्‍टर ने स्‍पेसएक्‍स के 165-फुट ऊंचे अपर स्‍टेज को आसमान में पहुंचाया था, जिसे स्‍टारशिप कहा जाता है। उसे अंतरिक्ष का सफर करके हिंद महासागर में स्‍पलैशडाउन करना था। तय योजना के अनुसार, लॉन्‍च के 65 मिनट बाद स्‍टारशिप अपने इंजनों को फायर कर नीचे आया और समुद्र के ऊपर मंडराने लगा। 
Advertisement
   

What is Starship Rocket 

स्टारशिप एक रीयूजेबल रॉकेट है। इसमें मुख्‍य रूप से दो भाग हैं। पहला है- पैसेंजर कैरी सेक्‍शन यानी जिसमें यात्री रहेंगे, जबकि दूसरा है- सुपर हैवी रॉकेट बूस्‍टर। स्‍टारशिप और बूस्‍टर को मिलाकर इसकी लंबाई करीब 400 फीट (122 मीटर) है। जबकि वजन 50 लाख किलोग्राम है। जानकारी के अनुसार, स्टारशिप रॉकेट 1.6 करोड़ पाउंड (70 मेगान्यूटन) का थ्रस्ट उत्पन्न करने में सक्षम है। यह नासा के स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट से लगभग दोगुना अधिक है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  4. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  5. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  7. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  8. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  9. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  10. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.