वैज्ञानिकों को मिला 25 करोड़ साल पुराने मच्छर का जीवाश्म!

इस स्टडी को Wiley Online Library में प्रकाशित किया गया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मार्च 2023 21:27 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों को 24.7 करोड़ साल पुराना एक जीवाश्म मिला है
  • इसे स्पेन के मॉलोर्का में पाया गया है
  • यह जीवाश्म डायनासोरों के समय से भी पुराना माना जा रहा है

यह जीवाश्म डायनासोरों के समय से भी पुराना माना जा रहा है।

Photo Credit: Wiley Online Library

वैज्ञानिकों को 24.7 करोड़ साल पुराना एक जीवाश्म मिला है जो कि एक कुटकी (मच्छरों से संबंधित प्रजाति) के रूप में मिला है। इसे स्पेन के मॉलोर्का में पाया गया है। यह इस जीव के लार्वा का जीवाश्म है जो कुछ लाख साल पहले पृथ्वी पर हुए जीव विनाश से भी पहले का है। यानि कि यह जीवाश्म डायनासोरों के समय से भी पुराना माना जा रहा है। इतना ही नहीं, वैज्ञानिकों ने इसके बारे में स्टडी कर यह भी जानने की कोशिश की है कि इसका पाचन तंत्र कैसा रहा होगा और यह सांस कैसे लेता होगा। 

इस स्टडी को Wiley Online Library में प्रकाशित किया गया है जो इस जीवाश्म के बारे में बताती है। इतने पुराने जीवाश्म का मिलना अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। हमारी सहयोगी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टडी में कहा गया है कि इससे वैज्ञानिक ये जान सकने में कामयाब हो सकते हैं कि लाखों साल पहले जब पृथ्वी से लगभग 80 प्रतिशत प्रजातियों का विनाश हो गया था तो बाकी बची हुई 20 प्रतिशत प्रजातियों ने अपने आप को उस विनाश से कैसे बचाकर रखा और पृथ्वी पर कैसे जीवन के साथ आगे बढ़ीं। 

यह कुटकी डाइपिट्रान्स नामक कीटों के समूह से संबंध रखता है। इस समूह में मक्खियां, मच्छर, छोटे कीट और कुटकी आते हैं। इसके लारवा के बारे में कहा गया है कि यह लकड़ी की कुटकियों से संबंधित लग रहा है। हो सकता है कि यह आधुनिक कीटों की तरह ही सांस लेता रहा हो। इससे पहले जो स्पेसिमेन मिला था वह भी फ्रांस में पाया गया था। लेकिन वह इससे कुछ लाख साल पीछे का था। यानि कि यह कुटकी जीवाश्म अब तक का सबसे पुराना जीवाश्म साबित हो सकता है। 

स्टडी से जुड़े शोधकर्ता जोसेफ जूरेज ने जीवाश्म विज्ञान से जुड़े एक सर्वे के दौरान इसे पाया है। यह मॉलोर्का ने नार्थ ईस्ट में पाया गया है। उन्हें इसको पूरे लारवा के रूप में पाया। कहा जा रहा है कि चट्टान जब दो हिस्सों में टूटी तो इसने उसके दोनों तरफ अपना निशान यानि प्रिंट छोड़ दिया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 247 million years old gnat, gnat fossil, Oldest Fossil

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!
  2. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
  3. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
  4. 3.1 किमी प्रति सेकेंड स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा 35 फीट का एस्टरॉयड!
  5. CBSE 12th Re-Evaluation 2026: वैरिफिकेशन, री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई
  6. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
  7. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  8. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  9. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  10. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.