झील में डूबी थी 5200 साल पुरानी नाव, जो मिला उसने सबको कर दिया हैरान!

इस नाव को ऐसी लकड़ी से बनाया गया था जो पानी को बहुत जल्दी सोखने लगती है। इस बात ने वैज्ञानिकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जनवरी 2026 11:38 IST
ख़ास बातें
  • पानी की एक झील में 5200 साल पुरानी नाव डूबी मिली है।
  • नाव पुरानी मानव सभ्यता के बारे में कई खुलासे करती है।
  • कुछ नावों में मछली पकड़ने के जाल के वजन भी पाए गए।

वैज्ञानिकों को पानी की एक झील में 5200 साल पुरानी नाव डूबी मिली है।

Photo Credit: Unsplash

वैज्ञानिकों को पानी की एक झील में 5200 साल पुरानी नाव डूबी मिली है। यह नाव इतनी पुरानी है जिसके आगे मिस्र के पिरामिड भी नए हैं। हैरान करने वाली बात यह थी कि इस नाव को ऐसी लकड़ी से बनाया गया था जो पानी को बहुत जल्दी सोखने लगती है। ऐसे में नाव कैसे तैरी होगी, इस बात ने वैज्ञानिकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। ये नाव पुरानी मानव सभ्यता के बारे में कुछ हैरान करने वाले खुलासे करती है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

उत्तरी अमरीका में वैज्ञानिकों को पानी के नीचे प्राचीन लकड़ियों की नौकाएं मिली हैं। ये नौकाएं मेंडोटा झील की तलहटी में पड़ी थीं। नावें बताती हैं कि उस जमाने के लोग इन्हें कई कामों में इस्तेमाल करते थे। इन्हें सामान ढोने में उपयोग किया जाता था। एक जगह से दूसरी जगह जाने में इनको इस्तेमाल किया जाता था। पता चलता है कि इन बड़ी झीलों के पास रहने वाली मानव सभ्यताओं के पास कमाल का कौशल था। 

Advertisement

Newsweek के अनुसार, शोधकर्ताओं को Wisconsin Historical Society को कुल 16 प्राचीन नावें मिली हैं। शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि इन नावों में सबसे पुरानी नाव उस समय की है जब मिस्र में गीज़ा का महान पिरामिड भी अस्तित्व में नहीं था। पहली नाव 2021 में मिली थी जो 1200 साल पुरानी है। फिर 2022 में 3000 साल पुरानी नाव मिली। इस तरह से वैज्ञानिकों ने 2025 में 14 अन्य नावें भी खोजीं। 

खोजों से संकेत मिलता है कि हजारों साल पहले इन महान झीलों के क्षेत्र में एक उन्नत सभ्यता मौजूद रही होगी। यहां के लोगों के पास मजबूत और टिकाऊ जहाज बनाने की अच्छी समझ और तकनीकी जानकारी थी। नावों का उपयोग आसपास के प्राकृतिक संसाधनों तक पहुँचने के लिए भी किया जाता रहा होगा। कुछ नावों में मछली पकड़ने के जाल के वजन भी पाए गए। इससे पता चलता है कि इनका उपयोग मछली पकड़ने के लिए भी किया जाता था। सबसे पुरानी नाव लगभग 5200 साल पुरानी है, जबकि सबसे नई नाव 700 वर्ष पुरानी बताई जाती है। 

5200 साल पुरानी नाव को झील क्षेत्र में पाई गई सबसे पुरानी खोखली डोंगी और पूर्वी उत्तरी अमेरिका की तीसरी सबसे पुरानी नाव माना जाता है। शोधकर्ताओं को कुल 16 नावें मिलीं हैं जिनमें से आठ लाल या सफेद ओक की लकड़ी से बनी थीं। इस खोज ने शोधकर्ताओं को हैरान कर दिया है, क्योंकि लाल ओक को आमतौर पर नाव निर्माण के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है, क्योंकि यह पानी को जल्दी सोख लेता है।

Advertisement

एक सिद्धांत कहता है कि ओक की लकड़ी में टाइलोसिस नामक संरचनाएं विकसित हो सकती हैं, जो लकड़ी के भीतर पानी के प्रवाह को प्रतिबंधित करती हैं। ये संरचनाएं तब बनती हैं जब पेड़ किसी प्रकार के तनाव से गुजरता है, जैसे कि चोट, संक्रमण या बुढ़ापा। लकड़ी के भीतर जल संचार को सीमित करके टाइलोस कवक और जीवाणुओं की वृद्धि को भी कम करते हैं। इससे लकड़ी की जल प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, उसका तैरना बेहतर होता है और सड़न से भी बचाव होता है।

शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि उस समय के ये लोग जानबूझकर खराब हो चुके पेड़ों को नाव बनाने के लिए चुनते थे। या फिर ये उनके विकास काल के दौरान उन्हें जानबूझकर नुकसान पहुंचाते थे ताकि टाइलोसिस (एक प्रकार का जंग) का निर्माण हो सके। इससे यह पता चलता है कि प्राचीन समाज प्राकृतिक संसाधनों का अपने उपयोग के लिए किस प्रकार से ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाते थे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.